कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7304 में बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विमान में यात्रियों के सवार होने से पहले ही लावेटरी के अंदर एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Netaji Subhas Chandra Bose International Airport, Kolkata Airport Director says, “Bomb scare in Kolkata to Shillong IndiGo 6E3074, which was scheduled to depart at 9:15 AM, from Kolkata Airport. The aircraft has been moved to the isolation bay.… https://t.co/3yvM2m6H7J pic.twitter.com/0xr6nY2K0l
— ANI (@ANI) February 14, 2026
विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी सुरक्षा कदम उठाए गए।
विमान की तलाशी जारी
अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।











