लखनऊ/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने आज मंडल कार्यालय में आयोजित एक समारोह में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 17 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) सुश्री नीतू और अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री भुवनेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मानित कर्मचारियों में यांत्रिक (समाडि), परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग तथा विद्युत परिचालन विभाग के कर्मचारी शामिल थे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा कि “रेल कर्मी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए उनका योगदान अमूल्य है।” उन्होंने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और परिश्रम के लिए सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समाडि) श्री निलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) श्री अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री वैभव श्रीवास्तव, तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सा0) श्री जगत नारायण गुप्ता समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()












