Last Updated:
Ranveer Singh Film Dhurandhar: रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की जब रिलीज डेट नजदीक है, तब मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन करने का फैसला किया है. उन्होंने एक बयान जारी करके इसकी वजह बताई.
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा का चमकता सितारा धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं. उनके चाहनेवाले उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहे हैं. इस बीच, फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम ने मीडिया को बताया कि उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन करने का निर्णय किया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पहले बुधवार 12 नवंबर को मुंबई में होने वाला था. प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल बयान में इसकी वजह बताई है. उन्होंने यह निर्णय दिल्ली में सोमवार की रात को लाल किले के धमाके के पीड़ितों को सम्मान देने और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया.
फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘धुरंधर ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन. कल दिल्ली में हुए धमाकों के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान जताते हुए और हमारे प्रिय श्री धर्मेंद्र जी की सेहत को ध्यान में रखते हुए ‘धुरंधर’ ट्रेलर लॉन्च को टाल दिया गया है जिसे कल होना था. ट्रेलर लॉन्च की नई डेट जल्द ही शेयर की जाएंगी.’

(फोटो साभार: X)
5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ एक जासूसी थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर निर्देशित कर रहे हैं. इसमें रणवीर सिंह अहम भूमिका में हैं. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी खास भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी की बात करें तो मेकर्स ने इसे पूरी तरह से सीक्रेट रखा है. मेकर्स ने पिछले महीने ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया था, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. काम की बात करें, तो रणवीर सिंह को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अहम भूमिका में देखा गया था. ‘धुरंधर’ के अलावा वह अगली बार फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होगी.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()











