Last Updated:
दिग्गज एक्टर अनुपम सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं. वह अक्सर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं. अब उन्होंने वाराणसी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो पोस्ट किया है और साथ ही स्वच्छता अभियान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. अनुपम खेर ने कहा कि वाराणसी रेलवे स्टेशन को इतना साफ-सुथरा देखकर बहुत खुशी हुई है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. इन दिनों अनुपम खेर वाराणसी में हैं और वहां के मंदिरों में दर्शन करने से लेकर स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं. इस बीच उन्होंने एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया और साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की.
अनुपम खेर ने की स्वच्छता अभियान की तारीफ
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वाराणसी रेलवे स्टेशन का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रेलवे स्टेशन बहुत साफ-सुथरा दिख रहा है. एक्टर ने प्रधानमंत्री मोदी को इस स्वच्छता का श्रेय दिया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘स्वच्छ भारत का सपना लगभग सच हो रहा है. भारत जैसे इतने बड़े देश में हम जानते हैं कि इसमें समय लगेगा, लेकिन यह जरूर होगा. ट्रेन से खजुराहो की अपनी यात्रा के दौरान, सुबह 5 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन को इतना साफ-सुथरा देखकर मुझे बहुत खुशी हुई.’
View this post on Instagram
![]()











