Last Updated:
दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ ने साल 2026 की खास अंदाज में शुरुआत की है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए लाडली को मिलने वाले प्यार की झलक शेयर की है. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह औऱ दुआ के नाम खास नोट और गिफ्ट्स आए हैं.
नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और सुकून भरे दौर से गुजर रही हैं. मां बनने के बाद उनका यह नया फेज न सिर्फ निजी तौर पर खास है, बल्कि फैंस के लिए भी बेहद भावुक हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस उनकी लाडली दुआ से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं. हाल ही में दीपिका की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कभी-कभी बिना शब्दों के भी बहुत कुछ कहा जा सकता है.
दीपिका ने अपनी स्टोरी में एक बेहद प्यारी और निजी झलक साझा की, जिसमें उनकी नन्ही बेटी बेबी दुआ को मिल रहे प्यार और तोहफों की झलकियां साफ दिख रही हैं. तस्वीर में ताजे फूलों की खूबसूरत सजावट और एक एलिगेंट गिफ्ट बॉक्स नजर आया, लेकिन इस पूरे पल की सबसे खास बात थी एक हाथ से लिखा नोट, जो दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और बेबी दुआ के नाम था. यह छोटा सा नोट अपने आप में ढेर सारी भावनाएं समेटे हुए था.
दीपिका पादुकोण ने लाडली के खास तोहफे की दिखाई झलक
इस स्टोरी को खास बनाता है दीपिका का अंदाज. उन्होंने न तो कोई लंबा कैप्शन लिखा और न ही कुछ समझाने की कोशिश की. उन्होंने इस पल को वैसे ही छोड़ दिया, जैसे वह था —रिलय, सच्चा और दिल से जुड़ा हुआ. यही उनकी सोशल मीडिया प्रेजेंस की सबसे बड़ी खूबी है, जहां वह अपनी प्राइवेसी बनाए रखते हुए भी फैंस को भावनाओं से जोड़ लेती हैं.
यहां देखें पोस्ट

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया नोट
मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने बहुत कम मौकों पर ही सोशल मीडिया प्रेसेंस दर्ज कराया है. लेकिन जब भी उन्होंने कुछ पोस्ट किया है, वह बेहद सोच-समझकर और संतुलन के साथ किया है. इस स्टोरी में भी उन्होंने बिना जरूरत से ज़्यादा शेयर किए मां बनने की खुशी, सुकून और भावनात्मक गहराई को बेहद खूबसूरती से सामने रखा. तस्वीरें खुद ही उस एहसास को बयान करती दिखीं, जिसे शब्दों में पिरोना शायद मुमकिन भी नहीं होता.
दीपिका पादुकोण को मां बनने के बाद दो बड़े प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा. संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ के बाद दीपिका को ‘कल्कि 2’ से भी बाहर कर दिया गया. इस बीच उन्हें अपने पहले को-स्टार शाहरुख खान से बड़ा सपोर्ट मिला है. एक्ट्रेस जल्द ही किंग खान की ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह निर्देशक एटली की मच अवेटेड अनटाइटल्ड पैन-इंडिया फिल्म में भी नजर आएंगी. इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसमें दमदार स्टारकास्ट के साथ भव्य स्केल देखने को मिलेगा.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()










