Last Updated:
जय भानुशाली से तलाक के करीब 15 दिनों बाद माही विज ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नए घर में पूजा करते हुए तस्वीरें साझा कीं, जिनमें मम्मी-पापा और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए. फैंस इसे उनके नए सफर की शुरुआत मान रहे हैं.
नई दिल्ली. माही विज और जय भानुशाली ने साल 2026 में तलाक का ऐलान किया. ये खबर फैंस के लिए शॉकिंग थी. हालांकि, दोनों ने ये साफ नहीं किया कि आखिर तलाक की नौबत आई क्यों? दोनों अब आगे बढ़ गए हैं. माही विज ने तलाक के 15 दिनों के बाद अब नई शुरुआत की है, जिसकी झलकियां उन्होंने खुद शेयर की है. भगवान और अपने मां-पापा के आशीर्वाद के साथ उन्होंने ‘नई शुरुआत’ की है, जिसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने नया घर खरीदा है. फोटो साभार-@mahhivij/Instastory

माही विज ने तलाक के बाद ‘नई शुरुआत’ की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की तस्वीरें साझा करते हुए हैशटैग #NewBeginnings लिखा है. फोटो साभार-@mahhivij/Instastory

हालांकि, उन्होंने आधिकारिक तौर पर घर खरीदने की पुष्टि नहीं की. लेकिन उनके फैंस का मानना है कि यह उनका नया घर है. उनकी नई शुरुआत के लिए फॉलोअर्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. फोटो साभार-@mahhivij/Instastory
Add News18 as
Preferred Source on Google

माही विज ने घर में पूजा का आयोजन किया और इस दौरान उनके मम्मी-पापा भी उनके साथ नजर आए. फोटो साभार-@mahhivij/Instastory

माही ने घर के बाहर का नजारा भी दिखाया है. इसी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘नई शुरुआत.’ फोटो साभार-@mahhivij/Instastory

हाल ही में माही ने अपने तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बच्चों के लिए एक अच्छा उदाहरण है. अगर चीजें काम नहीं करतीं, तो अलग होने का मतलब यह नहीं कि रिश्ते को नकारात्मकता में घसीटें, कोर्ट में खींचें या बच्चों को शामिल करें. मुझे लगता है कि मेरे बच्चे मुझ पर और जय पर गर्व करेंगे कि हमने शांत और बेहतर तरीके से इसे हैंडल किया.’ फाइल फोटो.

माही ने साफ किया कि तलाक के बावजूद वह और जय भानुशाली हमेशा दोस्त रहेंगे और अपने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी बराबरी से निभाएंगे. उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल और भविष्य को लेकर किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. फाइल फोटो.

वहीं, एलिमनी को लेकर चल रही अफवाहों पर भी माही विज ने नाराजगी जताई. उन्होंने ‘5 करोड़ रुपये एलिमनी’ की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि लोग अधूरी जानकारी के आधार पर बातें फैला रहे हैं, जो दुखद है क्योंकि इसका असर परिवार और बच्चों पर भी पड़ता है. फाइल फोटो.
![]()











