Last Updated:
Atlee- Priya Mohan Expecting Second Child-
‘जवान’ के डायरेक्टर एटली के घर इस साल ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं. डायरेक्टर दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं. एटली ने पत्नी प्रिया के साथ फोटोज शेयर कर फैंस को ये गुडन्यूज दी. उनकी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद करण जौहर, सामंथा, जाह्नवी कपूर समेत सितारों ने उन्हें बधाई दी.
नई दिल्ली. शाहरुख खान की जवान के डायरेक्टर एटली के लिए 2026 की शुरुआत शानदार रही है. डायरेक्टर जल्द ही पापा बनने जा रहे हैं. एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर इस साल ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं और दोनों ने शानदार फोटोज के साथ दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी. कपल ने अपने बड़े बेटे के साथ फैमिली फोटो शेयर की और एक प्यारे से नोट के साथ दूसरी बार मम्मी-पापा बनने की खुशी को फैंस संग बांटा.
अपने नोट में एटली और प्रिया ने लिखा, ‘हमारा घर अब और भी प्यार से भरने वाला है! हां, हम फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं. आपके आशीर्वाद, प्यार और दुआओं की हमें बहुत ज़रूरत है.’ एटली औऱ उनकी पत्नी प्रिया के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई इस जोड़ी को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देता नजर आया.
यहां देखें प्रिया एटली और एटली की फोटोज
View this post on Instagram
![]()










