सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक चौंकाने वाली पारिवारिक विवाद ने तूफान खड़ा कर दिया, जब दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम ने अपने माता-पिता डेविड और विक्टोरिया बेकहम पर गंभीर आरोप लगाते हुए छह पन्नों का लंबा बयान जारी किया। इस बयान में ब्रुकलिन ने परिवार से सुलह की संभावना को खारिज कर दिया और दावा किया कि उनके माता-पिता उन पर और उनकी पत्नी निकोला पेल्ट्ज पर नियंत्रण लगाने की कोशिश करते रहे। अब इस मामले पर डेविड बेकहम की प्रतिक्रिया आई है।
Trending Videos
2 of 4
ब्रुकलिन-पेल्ट्ज (बाएं) और विक्टोरिया-बेकहम (दाएं)
– फोटो : Instagram
ब्रुकलिन का छह पेज का बयान
ब्रुकलिन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा कि वह अपने जीवन में पहली बार अपने लिए खड़े हो रहे हैं और परिवार से दूरी बनाना ही उनकी मजबूरी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने परिवार के साथ फिर से जुड़ना नहीं चाहता… मुझे नियंत्रित नहीं किया जा रहा, बल्कि मैं अपने जीवन में पहली बार अपने लिए खड़ा हो रहा हूं।’ उन्होंने अपने माता-पिता पर लगातार झूठे नैरेटिव बनाने का भी आरोप लगाया और कहा, ‘मेरे पूरे जीवन में, मेरे माता-पिता ने प्रेस में हमारे परिवार को लेकर नैरेटिव को नियंत्रित किया है। हाल ही में, मैंने अपनी आंखों से देखा है कि वे अपनी छवि बचाने के लिए मीडिया में कितनी झूठी बातें फैलाते हैं।’
3 of 4
बेकहम परिवार में कलह
– फोटो : Instagram
डेविड बेकहम ने बयान में गलतियों की बात उठाई
सोशल मीडिया पर तूफान मचने के बाद डेविड बेकहम ने सीधे तौर पर बेटे के आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन सीएमबीसी के शो ‘स्क्वॉक बॉक्स’ पर बातचीत के दौरान उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इस मुद्दे पर टिप्पणी की। डेविड ने बच्चों की गलतियों को सीखने की प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा, ‘वे गलतियां करते हैं। बच्चों को गलतियां करने की अनुमति होती है। इसी तरह वे सीखते हैं।’ डेविड ने आगे यह भी कहा कि माता-पिता होने के नाते बच्चों को समझाने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन कभी-कभी उन्हें गलतियां करने देना भी जरूरी होता है।
Brooklyn Beckham speaks out against parents Victoria and David Beckham:
“I do not want to reconcile with my family. I’m not being controlled, I’m standing up for myself for the first time in my life. […] My parents have been trying endlessly to ruin my relationship since before… pic.twitter.com/FBFlK1d4fu
ब्रुकलिन के बयान से स्पष्ट है कि उन्होंने परिवार से किसी भी तरह की सुलह की संभावना को नकार दिया है। उन्होंने लिखा कि उनका परिवार हमेशा मीडिया में नैरेटिव को कंट्रोल करता रहा और यही कारण है कि अब वह अलग रास्ता चुन रहे हैं। यह विवाद फिलहाल व्यक्तिगत है, लेकिन इसका सार्वजनिक होना फैन्स और मीडिया दोनों के लिए चौंकाने वाला है।