Last Updated:
ऐसी मुस्कान देखी है जो दिल चुरा ले और डिंपल्स जो रहस्यों की तरह चमकें? संचिता बासु, बिहार की वो लड़की जो टिकटॉक पर लिप-सिंक से स्टार बनी, आज अपनी कटीली मुस्कान और गालों के खास डिंपल्स से लाखों को दीवाना बना रही है. उनकी कटीली मुस्कान ऐसे ही जो न तो जरूरत से ज्यादा है, न बनावटी. कैमरे के सामने आते ही उनकी स्माइल एक अलग ही आत्मविश्वास पैदा करती है जो दर्शकों को तुरंत अपने आपको जोड़ लेती है.
कभी उनकी एक मुस्कान कैमरे को थाम लेती है तो कभी गालों के डिंपल पूरे फ्रेम पर भारी पड़ जाते हैं. संचिता बासु आज उसी कटीली मुस्कान और मासूम-सी अदाओं की वजह से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया से लेकर फैशन शूट तक, उनकी मौजूदगी अब सिर्फ दिखती नहीं, महसूस की जाती है. यही वजह है कि एंटरटेनमेंट गलियारों में उनका नाम तेजी से ट्रेंड करता रहा है.

उनके गालों के डिंपल्स उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाते हैं और यही डिंपल्स उन्हें भीड़ से अलग बनाते हैं. फैंस अक्सर कहते हैं कि एक हल्की-सी हंसी में ही उनका पूरा लुक बदल जाता है.संचिता की अदाओं में सबसे खास बात है सादगी. वह ओवरड्रेस्ड या ओवरएक्ट नहीं दिखतीं. ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, हर लुक में वह सहज नजर आती हैं, और यही सहजता उनके ग्लैमर को विश्वसनीय बनाती है.

इंस्टाग्राम और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर संचिता की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. उनकी तस्वीरें और रील्स मिनटों में वायरल हो जाती हैं. कमेंट सेक्शन में अक्सर उनकी स्माइल और डिंपल्स की तारीफों की बाढ़ रहती है. संचिता को कैमरे का डर नहीं, बल्कि कैमरे से दोस्ती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उनकी आंखों की भाषा, हल्का सा हेड टिल्ट और नेचुरल एक्सप्रेशन उन्हें स्क्रीन पर सहज और आकर्षक बनाते हैं. हाल के दिनों में उनके फोटोशूट्स और ब्रांड कोलैबरेशन की चर्चा तेज हुई है. आज की युवा पीढ़ी संचिता को स्टाइल इंस्पिरेशन के तौर पर देख रही है. सिंपल मेकअप, क्लीन आउटफिट और कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज उनकी पहचान बन चुकी है.

संचिता बासु का जन्म 24 मार्च 2004 को बिहार के भागलपुर में हुआ. एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली संचिता बचपन से ही चुलबुली और क्रिएटिव थीं. स्कूल के दिनों में वे डांस और एक्टिंग में रुचि दिखाती थीं, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि सोशल मीडिया उनकी किस्मत बदल देगा.

2025-2026 में संचिता जगरण फिल्म फेस्टिवल में चमकीं, जहां उन्होंने अपनी जर्नी शेयर की. नई वेब सीरीज “ठुकरा के मेरा प्यार” की सक्सेस से लोकप्रियता पीक पर. उनकी अदाएं अब म्यूजिक वीडियोज में भी दिखती हैं. डिंपल्स को प्रमोट करने के लिए ब्यूटी ब्रांड्स से डील्स और अब वे बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में हैं,

संचिता की एक खास खूबी यह भी है कि वह अपने फैंस से दूरी नहीं बनातीं. लाइव सेशन हों या कमेंट रिप्लाई, वह सीधे संवाद में भरोसा रखती हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग और मजबूत होती है. उनकी एक तस्वीर या स्माइल ही काफी होती है सुर्खियों में आने के लिए. उम्मीद है कि संचिता बासु आने वाले समय में एक मजबूत एंटरटेनमेंट फेस बन सकती हैं.
![]()











