Last Updated:
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर सुंदर सी. के जन्मदिन पर एक ऐसी खबर आई, जिसने उनके फैंस हैरान हैं. दरअसल, सुंदर सी. की हाल ही में सर्जरी हुई है, जिसकी वजह से वह इस बार अपने जन्मदिन पर घर से बाहर नहीं निकल सके. उनकी सेहत में जल्द सुधार के लिए पत्नी और एक्ट्रेस खुशबू ने तिरुपति बालाजी मंदिर जाकर माथा टेका और उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की.
नई दिल्ली. सुंदर सी. तमिल सिनेमा के बड़े डायरेक्टर्स में में से एक हैं. हाल ही में वह तब चर्चा में आए थे, जब उन्हें कमल हासन के प्रोडक्शन में सुपरस्टार रजनीकांत को डायरेक्ट करने का मौका मिला. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि साइन करने के कुछ ही दिनों बाद वह इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए.

सुंदर सी ने साफ कहा कि वह अब रजनीकांत की फिल्म नहीं बना रहे हैं और इसके लिए उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी. तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सुंदर सी. 21 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस खुशबू ने तिरुपति बालाजी मंदिर में अपना माथा टेका.

पति सुंदर सी. के जन्मदिन के मौके पर पत्नी और एक्ट्रेस खुशबू ने तिरुपति बालाजी मंदिर जाकर दर्शन किए. खुशबू ने वीआईपी दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति की दुआ मांगी. मंदिर के पंडितों ने उन्हें आशीर्वाद और प्रसाद दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तिरुपति बालाजी के दर्शन के बाद खुशबू ने अपने पति सुदंर सी. को लेकर बात की और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उनके पति की सर्जरी हुई है. उन्होंने पति सर्जरी और सेहत के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘आज मेरे पति का जन्मदिन है, लेकिन उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई है, जिसकी वजह से वह मेरे साथ मंदिर नहीं आ सके.’

खुशबू ने आगे कहा, ‘इसलिए मैं परिवार के साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करने आई हूं’. हालांकि, सर्जरी किस चीज की हुई है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया. साउथ इंडियन सिनेमा में सुंदर सी एक ऐसा नाम हैं,. जिन्होंने अपने हुनर के दम पर तीन दशकों से गहरी छाप छोड़ी है. रजनीकांत की फिल्म छोड़ने के बाद भी अपनी काबिलियत की बदौलत आज वे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

भले ही सुंदर सी. ने रजनीकांत की फिल्म छोड़ दी हो, लेकिन उनके पास काम की कमी नहीं है. वह फिलहाल विशाल के साथ एक फिल्म और नयनतारा के साथ ‘मूक्कुति अम्मन’ पर काम कर रहे हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस ‘अवनि मीडिया’ ने उन्हें ‘मनोरंजन का राजा’ बताते हुए एक खास वीडियो भी शेयर किया है.
![]()










