नई दिल्ली. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ गया, जब सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो गई. सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर ये फिल्म 1997 की आइकॉनिक सुपरहिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर ली थी. निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सीमाओं पर तैनात भारतीय सैनिकों की बहादुरी, जज्बे और बलिदान की कहानी दिखाई गई है. 70 एमएम फॉर्मेट में रिलीज हुई यह फिल्म भव्य स्केल और देशभक्ति की भावना से भरपूर बताई जा रही है.
रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. टिकट बिक्री की रफ्तार लगभग 50 टिकट प्रति मिनट रही, जिससे इसने पहले के बॉक्स ऑफिस चैंपियन ‘धुरंधर’ के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. एक्सपर्ट्स कि मानें फिल्म पहले दिन 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है, जबकि एक्सटेंडेड वीकेंड में इसकी कमाई 125 करोड़ रुपये के पार जा सकती है.
बॉर्डर 2 ने सुबह 11 बजे तक मेकर्स ने कितने पीटे नोट?
बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सुबह 11 बजे तक के इसकी कमाए के आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक बॉर्डर 2 ने सुबह 11 बजे तक सभी भाषाओं में 2.35 करोड़ की कमाई की है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं रात 10.30 बजे के बाद ही सही नंबर्स पता चल पाएंगे कि बॉर्डर 2 ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए हैं.
अहान को लेकर बोले सुनील शेट्टी, ‘नर्वस भी हूं और एक्साइटेड भी’
‘बॉर्डर 2’ सिर्फ दर्शकों के लिए ही नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी के लिए भी बेहद खास है. इस मौके पर सुनील शेट्टी ने ANI से बातचीत में अपनी भावनाएं साझा कीं और बताया कि वह इस दिन को लेकर काफी भावुक हैं. सुनील शेट्टी ने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज ने उन्हें पुरानी यादों में लौटा दिया है. उन्होंने कहा, ‘आज का दिन बहुत नॉस्टैल्जिक और इमोशनल है. बॉर्डर की शुरुआत हम सबके साथ हुई थी सनी पा, अक्षय और बाकी कलाकार… अब इसका दूसरा पार्ट आ रहा है, इसलिए भावनाएं और भी गहरी हैं. अपने बेटे अहान शेट्टी को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा कि वह उनके लिए उत्साहित भी हैं और थोड़ा नर्वस भी. उन्होंने कहा कि मैं अहान के लिए एक्साइटेड हूं, क्योंकि वह सही हाथों में है. कहानी निधि दत्ता ने लिखी है, टी-सीरीज जैसे मजबूत प्रोड्यूसर जुड़े हैं और सनी देओल, वरुण धवन व दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में अहान सुरक्षित हाथों में है. सुनील शेट्टी का मानना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह फिल्म अहान के करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी.
‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज नहीं ‘धुरंधर 2’ का टीजर
‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के साथ ये खबरें आईं आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज ‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज होगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब दर्शक फिल्म की टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने आदित्य से पूछ डाला कि आखिर ये टीजर कब आएगा. इस पर चुप्पी तोड़ते हुए आदित्य ने जवाब दे दिया है. फैन के एक पोस्ट को आदित्य धर ने रीशेयर किया और खुद जवाब देते हुए लिखा, ‘टीजर कुछ ही दिनों में आ जाएगा!’ हालांकि, निर्देशक ने टीजर की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई, लेकिन इस जवाब के बाद फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है. इंडस्ट्री में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का टीजर 26 जनवरी के मौके पर रिलीज किया जा सकता है.
फिल्म में कौन निभा रहा है कौन सा रोल?
फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर, वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों और आहान शेट्टी लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ नोरोन्हा के किरदार में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह, अन्या सिंह, गुनीत संधू, सुदेश बेरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म को मिली 4.5 रेटिंग
इस फिल्म का पहला रिव्यू फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दिया है. ‘बॉर्डर 2’ देखने के बाद 4.5 स्टार्स दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि इस फिल्म के डायलॉग्स ही इस फिल्म की जान हैं. उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म देखने के बाद आपका सीना देशभक्ति की भावनाओं से भर जाएगा.










