Last Updated:
अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ जब बॉक्स ऑफिस पर गरज रही थी, तब एक फिल्म ने हर किसी को अपने जादुई कहानी के आगोश में समेट लिया. 40 करोड़ में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से करीब 327 करोड़ रुपये कमाए. बिना स्टार की फिल्म ने कॉन्टेंट के दम पर बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर राज किया. अब इसे आप मुफ्त में देख पाएंगे.
नई दिल्ली: साल 2025 की जुलाई में जब दर्शक ‘सैयारा’ की खुमारी में डूबे हुए थे, तब एक फिल्म ने सिनेमाघरों में धमक दी और सिनेमाघरों का माहौल धार्मिक हो गया. 1975 में आई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ के बाद यह शायद पहली धार्मिक फिल्म थी, जिससे दर्शकों ने खासा जुड़ाव महसूस किया. फिल्मी पंडितों के अंदाजे के उलट फिल्म ने 327 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म को बनाने में 40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जिसने साबित किया कि अगर कॉन्टेंट दमदार हो, तो एनिमेशन से भी कमाल किया जा सकता है. हम फिल्म ‘महावतार नरसिंह’ की बात कर रहे हैं, जिसे अब आप फ्री में देख सकते हैं.
अब आप ‘महावतार नरसिंह’ को नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लिए बिना देख सकते हैं. दरअसल, फिल्म को भारत का अहम हिंदी मूवी चैनल सोनी मैक्स (Sony MAX) पर रिलीज किया जाएगा. शनिवार 24 जनवरी को रात 8 बजे चैनल सोनी मैक्स पर एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिंह’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा है. फिल्म भगवान विष्णु के चौथे अवतार ‘नरसिंह’ की गाथा को आधुनिक एनीमेशन के जरिये जीवंत करती है. शानदार विजुअल्स और इमोशनल गहराई के साथ कहानी विश्वास, न्याय और दिव्य शक्ति को लेकर एक शक्तिशाली मैसेज देती है.
भगवान नरसिंह की अद्भुत गाथा
फिल्म के निर्देशक अश्विन कुमार ने इस मौके पर उत्साह जताते हुए कहा, ‘किसी भी एनिमेटेड फिल्म की सफलता उसके किरदारों की आवाज पर टिकी होती है. हमने डबिंग कलाकारों का चुनाव बहुत बारीकी से किया, ताकि कहानी की आध्यात्मिक गहराई और तीव्रता दर्शकों तक पहुंच सके. मुझे बेहद खुशी है कि अब सोनी मैक्स के जरिए यह फिल्म देशभर के घरों तक पहुंचेगी.’फिल्म में बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान नरसिंह की मशहूर कथा को दिखाया गया है. फिल्म में अव्वल दर्जे का एनिमेशन है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को आकर्षित करता है. फिल्म का मकसद भारत की संस्कृति, विरासत और पौराणिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना.
पुराने रिकॉर्ड किए धराशायी
भारतीय एनीमेशन जगत में ‘महावतार नरसिम्हा’ एक गेम-चेंजर साबित हुई है. 25 नवंबर 2024 को यह पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाई गई थी. फिर 25 जुलाई 2025 को को सिनेमाघरों में उतरी. फिल्म ने कमाई के मामले में पुराने सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए थे. विकीपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 40 करोड़ में बनी फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 327 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया. यह साल 2025 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










