मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दावा क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने किया है। विज्ञान ने हाल ही में पलाश मुछाल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। इस मामले को लेकर एक शिकायत पुलिस में दर्ज भी कराई थी।
विज्ञान माने ने किया पलाश मुछाल का पर्दाफाश
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उन्हें दिए गए इंटरव्यू में क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश मुछाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्मृति मंधाना से शादी वाले दिन पलाश एक दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पर पकड़ा गया। म्यूजिक कंपोजर पलाश ने क्रिकेटर स्मृति मंधाना को शादी वाले दिन चीट (धोखा) किया।
ये खबर भी पढ़ें: ‘स्मृति मंधाना के नाम पर पैसे लेता था पलाश मुछाल..’, एक्टर-प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने लगाए गंभीर आरोप
मैं इस खबर को पढ़कर शॉक्ड हूं- विज्ञान माने
वहीं जब अमर उजाला ने विज्ञान माने से इस पूरे मामले और दावे पर बात की तो पहले वह चौंक गए। फिर बोले- ‘मैंने ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। मैंने अमर उजाला के अलावा किसी और इस बारे में बात नहीं की है। और जहां तक दावा रहा शादी में मौजूद होने का, तो मैं उस शादी में था ही नहीं। मैं उस वक्त अपने काम के सिलसिले में दुबई गया हुआ था। इस खबर को पढ़कर मैं भी शॉक्ड हूं।’
पलाश ने पैसों की धोखाधड़ी वाले आरोपों पर दी सफाई
वहीं शुक्रवार को पलाश मुछाल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की, जिसमें खुद पर लगे पैसों की धाेखाधड़ी के आरोपों पर सफाई दी। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘सांगली निवासी विज्ञान माने द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के मद्देनजर, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। ये आरोप मेरी छवि को खराब करने के इरादे से लगाए हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। मेरे वकील श्रेयांश मिथारे, सभी कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं और इस मामले को उचित कानूनी माध्यमों से ही निपटाया जाएगा।’
ये खबर भी पढ़ें: ‘ऐसे ही नहीं छोडूंगा..’, धोखाधड़ी मामले पर पलाश मुछाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रतिष्ठा के नुकसान पहुंचा रहे
क्या है पैसों की धोखाधड़ी का मामला?
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के सांगली जिले में विज्ञान माने ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया है। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। विज्ञान भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं। पेशे से फिल्म फाइनेंसर विज्ञान की मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने कराई थी। लेकिन बाद में पलाश और स्मृति की शादी टूटी गई। इसके बाद म्यूजिक कंपोजर पलाश ने विज्ञान माने को नजरअंदाज किया, उनका निवेश किया गया पैसा वापस नहीं लौटाया। ऐसा विज्ञान माने का आरोप है।












