पलाश मुछाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त और फाइनेंसर विज्ञान माने ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। अब शनिवार को पलाश मुछाल ने देर रात एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की।जिसमें उन्होंने विज्ञान पर मानहानि का मुकदमा ठोकने की जानकारी दी। पलाश ने लिखा, ‘मेरे वकील श्रेयांश मिथारे ने सांगली निवासी विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। उसने मेरे चरित्र को जानबूझकर खराब करने के इरादे से झूठे, असभ्य और मानहानिकारक आरोप लगाए हैं।’
![]()











