Last Updated:
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के कॉमन फ्रेंड विद्यान माने ने सिंगर-कंपोजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो क्रिकेटर पर चीट कर रहे थे. यहां तक कि शादी वाले दिन उन्हें किसी और लड़की के साथ बिस्तर में रंगे हाथों पकड़ा गया था. इन आरोपों के बाद पलाश ने विद्यान माने पर 10 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया है.
नई दिल्ली. सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पिछले साल की सबसे चर्चित शादी थी. हल्दी, मेहंदी और संगीत तक होने के बाद आखिरकार दोनों की शादी टूट गई. इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. स्मृति और पलाश की शादी टूटने के बाद से ही सिंगर और कंपोजर की बेवफाई की खूब चर्चे थे. दावा किया जा रहा था कि पलाश ने लंबे समय से स्मृति पर चीट कर रहे थे. यहां तक की अपनी ही शादी के दौरान उनका किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था. इन सब अटकलों के बीच अब क्रिकेटर के पुराने दोस्त और एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने पलाश मुच्छल को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.
इसी सिलसिले में जवाबी कार्यवाई करते हुए पलाश मुच्छल ने कभी करीबी दोस्त रहे विद्यान माने पर मानहानि का केस किया है. सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये न्यूज दी कि उनके वकील ने एक्टर विद्यान को 10 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा है.
पलाश मुच्छल ने विद्यान माने पर किया मानहानि केस
वो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखते हैं, ‘मेरे वकील श्रेयांश मितारे ने सांगली के विद्यान माने को ₹10 करोड़ का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है, क्योंकि उन्होंने मेरे खिलाफ झूठे, अपमानजनक और बेहद मानहानिकारक आरोप लगाए हैं, जिनका उद्देश्य मेरी प्रतिष्ठा और मेरी इमेज को नुकसान पहुंचाना है’.

पलाश मुच्छल की इंस्टाग्राम स्टोरी
क्या था पूरा मामला?
इस बारे में आगे बात करते हुए विद्यान माने ने बताया कि पलाश को स्मृति से शादी वाले ही दिन किसी और लड़की के साथ बिस्तर में रंगे हाथों पकड़ा गया था. वो भयंकर नजारा देख फीमेल क्रिकेटर्स ने पलाश को खूब धोया था. अब इन आरोपों से सिंगर को मिर्ची लगी औऱ उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई देते हुए कहा कि विद्यान उनकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()










