Last Updated:
देओल परिवार इस वक्त काफी खुश है और सबसे ज्यादा हेमा मालिनी. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर किया है. दरअसल, हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. भारत सरकार ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है. इसमें धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है. इस खबर के आने के बाद से ही देओल परिवार में फिर से खुशियां लौट आई है.
नई दिल्ली. भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 के खास मौके पर ‘पद्म पुरस्कारों’ का ऐलान कर दिया है. इंडस्ट्री के कलाकारों के अहम योगदान के लिए कई दिग्गज हस्तियों को सम्मान देने के लिए भी चुना गया है. इन चुनिंदा लोगों में बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का नाम भी शामिल हैं. इस पर हेमा मालिनी काफी खुश हैं , हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया है.
हाल ही में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की एक फोटो शेयर की है, इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की है और फैंस और सरकार का धन्यावाद दिया है. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस धर्मेंद्र पर गर्व महसूस कर रहे हैं. साथ ही हेमा मालिनी को भी ढाढस बंधा रहे हैं.
सरकार का किया शुक्रिया अदा
धर्मेंद्र को ‘पद्म विभूषण’ मिलने की खुशी में एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की एक फोटो शेयर करते हुए सरकार का शुक्रिया अदा किया है. अपनी इस पोस्ट में हेमा ने लिखा है, ‘मुझे बेहद गर्व है कि सरकार ने फिल्म उद्योग में धरम जी के अपार योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है.’
View this post on Instagram
![]()










