Last Updated:
बॉलीवुड में एक बार फिर रौनक लौटती नजर आ रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, ये देख करण जौहर काफी खुश हैं. उन्होंने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि ये फिल्म उन लोगों के लिए करारा जवाब है, जो फिल्में हिट नहीं होने पर बॉलीवुड पर उंगली उठाते हैं.
करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अपनी हर बात बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं. उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में धांसू कमाई कर रही फिल्मों पर अपनी राय जाहिर की है. साथ ही पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की है.
दिल खोलकर की धुरंधर-बॉर्डर 2 की तारीफ
करण जौहर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर कर कहा कि इन फिल्मों की लगातार सफलता ने ये साबित कर दिया कि बॉलीवुड अब पूरी तरह लौट आया है. उन्होंने लिखा, हाल ही में दो बड़ी हिट्स यह दिखाती हैं कि बॉलीवुड फिर से लौट रहा है. नेगेटिवी फैलाने वाले चाहे कुछ भी सोचें, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. जब फिल्में दर्शकों का दिल जीत लेती है, तो हर ‘धुरंधर’ अपनी धाक जमाने में कामयाब होती है.

ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म
बॉर्डर की सफलता ने किया मजबूर
करण जौहर ने अपनी ये राय उस वक्त जाहिर की है, अनुराग सिंह की ‘बॉर्डर 2’ कमाई के लगातार सब रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. फिल्म ने ओपनिंग कलेक्शन में मेकर्स और ऑडियंस का दिल खुश कर दिया था. अब फिल्म रिलीज के चौथे दिन जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है.बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाई से तहलका मचा रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 32.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन वर्ड ऑफ माउथ से कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर आज यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भी फिल्म को फायदा मिल सकता है.

धाक जमा रही फिल्म
बता दें कि अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ को भी मात देती है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()










