करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन की फिल्म फिजा (2000) का गाना ‘तेरी आंखों से मुझे पीने दे’ आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. यह सिर्फ एक प्रेम गीत नहीं, बल्कि टूटे हुए दिल, अधूरी चाहत और भावनात्मक गहराई की खूबसूरत अभिव्यक्ति है. इस गाने को करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है, जहां उनका किरदार दर्द, प्यार और असहायता के बीच झूलता नजर आता है. गीत के बोल किसी शांत स्वीकारोक्ति की तरह हैं, जिसमें प्रेमी अपनी भावनाओं को शब्दों के बजाय आंखों के जरिए महसूस करना चाहता है. यही वजह है कि यह गाना शोर नहीं करता, बल्कि धीरे-धीरे दिल में उतरता है. सुनिधि चौहान औऱ करसन की आवाज दिल में घर कर जाती है.
![]()










