नई दिल्ली: हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसने 90s के किड्स के दिलो-दिमाग में ऐसी खलबली मचाई थी, जिसे वह कभी भूल नहीं सकते. नौजवान अकेले में इसे देखने का रिस्क उठाते थे, डरते थे कि कहीं मम्मी-पापा, भाई-बहन उन्हें गाना देखते हुए न देख लें. स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने में इतना डर नहीं लगता था, जितना इस गाने को देखने में लगता था. हम ‘मर्डर’ फिल्म के गाने ‘भीगे होंठ तेरे’ की बात कर रहे हैं, जिसे कुणाल गांजावाला ने गाया है. गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. इसके बोल सईद कादरी ने लिखे थे.
![]()










