Last Updated:
पद्म विभूषण मिलने की खबर ने पूरे फिल्म जगत को भावुक कर दिया है. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत यह सम्मान दिए जाने के बाद कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. इसी कड़ी में राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसे पढ़कर फैंस की आंखें नम हो गईं.
मुंबई. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा की. इस मौके पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का ऐलान किया गया. इस खबर से देओल परिवार ही नहीं, पूरा फिल्म जगत भावुक और खुश नजर आया.
इस सम्मान को लेकर अभिनेता राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन ने भी अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा. पिंकी रोशन ने लिखा कि उनके दिल को यह जानकर बहुत खुशी हुई कि उनके सबसे प्यारे अंकल धर्मेंद्र को सरकार ने इतना बड़ा सम्मान दिया है.
वायरल हो रहा पिंकी रोशन का भावुक पोस्ट
पिंकी रोशन ने पोस्ट में लिखा कि धर्मेंद्र उनके बचपन और परिवार का अहम हिस्सा रहे हैं. बचपन से ही उन्होंने धर्मेंद्र का प्यार और अपनापन महसूस किया है. उनके मुताबिक, धर्मेंद्र एक बेहद स्नेही, सरल और नेक इंसान थे, जो हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगे. उन्होंने आगे लिखा कि काश वह खुद यह सम्मान देख पाते. उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी. आपसे बहुत प्यार है, अंकल.
View this post on Instagram
![]()











