12:58 PM, 27-Jan-2026
समाज को बांटना नहीं चाहिए, हिंदू समाज की एकता बनी रहे: तोगड़िया
राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को लेकर समाज को बांटना नहीं चाहिए और हिंदू समाज की एकता बनी रहनी चाहिए। सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी वर्ग की भावना आहत न हो।
12:39 PM, 27-Jan-2026
निलंबन के खिलाफ कोर्ट जाएंगे अलंकार अग्निहोत्री
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार देर रात निलंबन का आदेश जारी हुआ। वहीं अलंकार अग्निहोत्री अपने इस्तीफा और प्रशासन पर लगाए आरोपों पर अड़े हुए हैं। अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि वह निलंबन के विरुद्ध हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
12:35 PM, 27-Jan-2026
‘कौन मुझे पंडित होने की वजह से गाली दे रहा है?’
बरेली के सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, “मैं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से पूछना चाहता हूं कि कल रात उन्हें किसने फोन किया था और कौन मुझे पंडित होने की वजह से गाली दे रहा है और वह किस विचारधारा का है?… संवैधानिक व्यवस्था बहाल करने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए, सामान्य वर्ग सरकार के खिलाफ हो गया है…”
#WATCH | Bareilly | Suspended City Magistrate of Bareilly, Alankar Agnihotri says, “I want to ask the District Magistrate who called him last night and who is abusing me for being a pandit and he belongs to which ideology?… President’s rule should be imposed to restore the… https://t.co/0Px6mPbnLl pic.twitter.com/FHxB9Z7wez
— ANI (@ANI) January 27, 2026
12:31 PM, 27-Jan-2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा
उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णयों के साथ जुड़े रहना मेरे वैचारिक, सामाजिक और नैतिक सिद्धांतों के खिलाफ है। यह मेरे आत्मसम्मान और विचारधारा के खिलाफ है। बूथ अध्यक्ष का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष का कहना है कि अभी उन्हें लिखित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फेसबुक पर इस्तीफा का पत्र देखा है।
12:26 PM, 27-Jan-2026
यूजीसी एवं एससी एसटी एक्ट का किया विरोध
बिलसंडा क्षेत्र के चपरौवा कुइयां के भाजपा बूथ अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बूथ अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने बिलसंडा मंडल अध्यक्ष को भेजे इस्तीफा में लिखा कि वह पार्टी की ओर से यूजीसी एवं एससी एसटी जैसे काले कानूनों को समर्थन और लागू किए जाने से पूरी तरह असहमत हैं। ये कानून समाज में विभाजन पैदा करते हैं।
12:25 PM, 27-Jan-2026
अलंकार अग्निहोत्री के बाद अब पीलीभीत में भाजपा नेता ने पद से दिया इस्तीफा
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के नए निमयों का विरोध तेज होता जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ा गया है। पीलीभीत जिले में भाजपा के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
11:57 AM, 27-Jan-2026
भाजपा किसान मोर्चा के वाइस प्रेसिडेंट का इस्तीफा
रायबरेली की सलोन सीट से भाजपा किसान मोर्चा के वाइस प्रेसिडेंट श्याम सुंदर त्रिपाठी ने नई UGC नीतियों से असंतुष्टि जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
11:54 AM, 27-Jan-2026
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
अखण्ड भारत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा आजाद ने यूजीसी कानून के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि इससे जाति आधारित भेदभाव होगा। समानता के मूल अधिकार की भावना के अनुरूप यह कानून नहीं होगा। इस कानून को वापस लिया जाए।
11:52 AM, 27-Jan-2026
अलीगढ़ में भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा
यूजीसी एक्ट को लेकर देश व प्रदेश में सवर्णों की ओर से विरोध के स्वर उठ रहे हैं। इसी क्रम में इगलास विधानसभा के भाजपा संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी कपिल पंडित ने अपना त्यागपत्र पार्टी के पद व सदस्यता से देने का एलान किया है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला ने कहा है कि इस नाम का संगठन में कोई पदाधिकारी नहीं।
11:51 AM, 27-Jan-2026
बरेली में कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे अलंकार अग्निहोत्री
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वर्ष 2019 बैच के पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को इस्तीफा दिया। इसके पीछे की वजह शंकराचार्य का अपमान और यूजीसी कानून का विरोध बताया। रात में डीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने जिला प्रशासन पर ही बंधक बनाने का आरोप लगा दिया। हालांकि डीएम ने उनके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। देर रात सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह निलंबन के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। मंगलवार सुबह उनके आवास के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।










