Last Updated:
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार की हाल ही में प्लेन क्रैश में मौत हो गई है. इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. उनके यूं अचानक निधन से बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है. ठीक इसी तरह साउथ इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस की भी दर्दनाक मौत हुई थी. इतना ही नहीं जब उनकी डेथ हुई थी तब वो 7 महीने प्रेग्नेंट थीं.
नई दिल्ली. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा है. कई एक्टर्स पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सालों पहले अमिताभ बच्चन संग नजर आ चुकीं हसीना की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई थीं. उनकी आकस्मिक मौत से पूरा देश सहम उठा था. ऐसे स्टार्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जो इसी तरह खौफनाक हादसे का शिकार हो चुके हैं.
अमिताभ बच्चन संग काम कर चुकीं जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, वह महज 31 साल की थी, जिस वक्त उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. इस एक्ट्रेस के घरवालों को आखिरी वक्त में इसका चेहरा देखना भी नसीब नहीं हुआ था. दुख की बात ये थी कि वह एक्ट्रेस 7 महीने प्रेग्नेंट थीं. ये एक्ट्रेस कभी एक्टिंग की दुनिया में रेखा- हेमा मालिनी को टक्कर दिया करती थीं.
अमिताभ संग दे चुकी फ्लॉप
अमिताभ बच्चन संग फिल्म सूर्यवंशम में नजर आ चुकी वो हीरोइन कोई और नहीं बल्कि सौंदर्या थीं. साउथ इडंस्ट्री में उन्होंने खूब नाम कमाया था. वह अपने काम के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं. उनकी फिल्म सूर्यवंशम भले ही फ्लॉप साबित हुई, लेकिन वह घर-घर में हिट हो गई थीं. सौंदर्या ने कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया. लेकिन एक हादसे में वह दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थीं.

अमिताभ संग दी थी फ्लॉप
विमान हादसे में हुई थीं एक्ट्रेस की मौत
फिल्म सूर्यवंशम से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सौंदर्या की मौत भी एक विमान हादसे में हुई थी. 17 अप्रैल 2004 को 32 वर्षीय सौंदर्या बेंगलुरु के जक्कुर एयरफील्ड से करीमनगर जा रही थीं. टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई. बताया जाता है कि उस वक्त सौंदर्या प्रेग्नेंट थीं. उनके साथ उनके भाई अमरनाथ, भाजपा कार्यकर्ता रमेश कदम और पायलट जॉय फिलिप्स भी विमान में मौजूद थे. इस हादसे में सभी की मौत हो गई थी.
बता दें कि सौंदर्या ने साउथ इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा था. अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी थी. साउथ इंडस्ट्री में एक समय में वह रेखा- हेमा मालिनी को भी टक्कर दिया करती थीं. अमिताभ की हीरोइन बन घर-घर में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()










