जया बच्चन ने अपने करियर में बेहद सिंपल लड़की के रोल निभाए हैं. उनकी नाम ही इडंस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में होता है, जो अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं. लेकिन साल 1972 में जया ने फिल्म ‘एक नजर’ में काम किया था. ये पहली बार था कि जया किसी फिल्म में कोठे पर नाचने वाली के रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म का एक गाना तो आज लोगों के दिलों में बसा है, वो गाना है ‘हमी करें कोई सूरत उन्हें बुलाने की…’ इस गाने में जया बच्चन नजरें बचाते हुए अमिताभ बच्चन का इंतजार कर रही होती है कि किसी तरह वो आ जाए. लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में इस गाने को अमर बना दिया था. इस गाने को उस दौर में भी काफी पसंद किया गया था.आज भी ये गाना लोगों के जहन में बसा है.
![]()










