Last Updated:
नेटफ्लिक्स पर Riverdale, Heartstopper, Stranger Things, 13 Reasons Why, Never Have I Ever, Grand Army, Gilmore Girls और Dash and Lily स्कूल लाइफ की यादों को खास अंदाज में पेश करती हैं.
नई दिल्ली: आप किसी भी उम्र में हों, स्कूल में बिताई यादें और किस्से-कहानियां आखिरी दम तक आपके साथ रहती हैं. अगर आपको लगता है कि आपकी स्कूल की यादों पर बेहतरीन सीरीज और फिल्में बनाई जा सकती हैं, तो आप इन 8 वेब सीरीज के साथ कनेक्शन फील करेंगे, जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं.

रिवरडेल (Riverdale): सीरीज की कहानी में हाई स्कूल की मस्ती, रोमांस और पारिवारिक उलझनों के बीच आर्ची और उसके दोस्त खुद को रिवरडेल शहर के अंधेरे और खौफनाक रहस्यों के जाल में फंसा हुआ पाते हैं.

हार्टस्टॉपर (Heartstopper): यह कहानी है चार्ली और निक की. एक बेहद संवेदनशील लड़का और एक नरमदिल रग्बी खिलाड़ी, जिनकी क्लास में हुई एक मुलाकात गहरी दोस्ती और फिर एक खूबसूरत अहसास में बदल जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) : 1980 के दशक के बैकड्रॉप पर बनी यह कल्ट क्लासिक हॉरर और साइंस-फिक्शन का बेजोड़ संगम है. कहानी हॉकिन्स शहर की है, जहां इलेवन नाम की एक लड़की की मानसिक शक्तियों के कारण ‘अपसाइड डाउन’ नाम की समानांतर दुनिया का दरवाजा खुल जाता है. साल 2025 में इसके पांचवें और अंतिम सीजन ने इस महागाथा का शानदार अंत किया है.

13 रीजन्स व्हाई (13 Reasons Why): हन्ना बेकर ने खुद को खत्म क्यों किया? क्ले जेनसन को मिली ऑडियो टेप्स की एक सीरीज उन 13 कारणों का खुलासा करती है, जो एक किशोरी के स्ट्रगल और स्कूल लाइफ की कड़वी सच्चाई को बयां करती हैं.

नेवर हैव आई एवर (Never Have I Ever): मिंडी कलिंग के जीवन से प्रेरित यह सीरीज एक भारतीय-अमेरिकी किशोरी की कहानी है. यह कॉमेडी और इमोशन के साथ दिखाती है कि कैसे वह अपनी कल्चर और मॉडर्न लाइफ के बीच तालमेल बिठाती है.

ग्रैंड आर्मी (Grand Army): सीरीज में न्यूयॉर्क के एक हाई स्कूल के पांच छात्रों की कहानी दिखाई गई है, जो नस्लभेद, आर्थिक तंगी और यौन राजनीति जैसे गंभीर मुद्दों से जूझते हुए अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

गिल्मोर गर्ल्स: ए ईयर इन द लाइफ (Gilmore Girls: A Year in the Life)- सालों बाद लोरेलाई, रोरी और एमिली गिल्मोर की जिंदगी में क्या बदलाव आए? चार मौसमों के जरिए यह सीरीज उनके रिश्तों, करियर और जीवन के नए पड़ावों को खूबसूरती से दिखाती है.

डैश एंड लिली (Dash & Lily): सीरीज में क्रिसमस के दौरान न्यूयॉर्क की सड़कों पर शुरू हुआ एक अनोखा रोमांस दिखाया गया है. डैश और लिली एक नोटबुक के जरिए एक-दूसरे को चुनौतियां देते हैं और बिना मिले ही एक-दूसरे के सपनों से जुड़ जाते हैं.
![]()










