Last Updated:
Rani Mukerji Highest Grossing Films: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फिल्म मर्दानी 3 के साथ पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले तीन दशकों में रानी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी बार गदर मचाया है? उनके करियर की 8 सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट देखें, तो हैरान रह जाएंगे. इस लिस्ट में एक ऐसी फिल्म भी है जिसने भारत से ज्यादा चीन में अपना डंका बजाया और 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं, पांचवें नंबर पर मौजूद फिल्म आज भी हर सिनेमा प्रेमी के लिए एक कल्ट क्लासिक बनी हुई है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की मर्दानी यानी रानी मुखर्जी एक बार फिर पर्दे पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हैं. उनकी चर्चित कॉप फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. पिछले तीन दशकों से रानी ने अपनी संजीदा एक्टिंग और दमदार किरदारों से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में कौन सी रही हैं. ‘कुछ कुछ होता है’ की मासूम टीना से लेकर ‘मर्दानी’ की जांबाज पुलिस अफसर तक, रानी के इस शानदार सफर और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर आइए एक नजर डालते हैं. यहां पर देखिए 8 फिल्मों की लिस्ट.

हिचकी (2018): रानी मुखर्जी के करियर की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म है. भारत में तो इसे पसंद किया ही गया, लेकिन चीन के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जो कमाल किया, उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रही एक टीचर की यह इमोशनल कहानी चीनी दर्शकों के दिल को छू गई. देखते ही देखते फिल्म एक स्लीपर हिट साबित हुई और दुनियाभर में 236 करोड़<br />करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया. (फोटो साभार: IMDb)

तलाश (2012): आमिर खान और करीना कपूर के साथ आई इस सस्पेंस थ्रिलर में रानी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था, जो अपने बच्चे को खोने के गम से जूझ रही है. फिल्म की कहानी काफी उलझी हुई और रोमांचक है. जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. जबरदस्त सस्पेंस के चलते यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस साबित हुई थी और 175 करोड़ का बिजनेस किया. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कभी अलविदा ना कहना (2006): करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विदेशों में कमाई के झंडे गाड़ दिए थे. उस दौर में यह फिल्म ओवरसीज मार्केट में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली इंडियन फिल्म बनी. हालांकि, इसकी कहानी रिश्तों के मामले में अपने समय से काफी आगे थी, लेकिन इसके बड़े सितारों और ग्रैंड स्केल ने इसे एक कल्ट क्लासिक और बड़ी हिट बना दिया. कभी अलविदा ना कहना फिल्म ने 111 करोड़ का कलेक्शन किया था. (फोटो साभार: IMDb)

वीर-जारा (2004): यश चोपड़ा की इस कालजयी प्रेम कहानी में रानी मुखर्जी ने ‘सामिया सिद्दीकी’ नाम की एक पाकिस्तानी वकील का यादगार रोल निभाया था. यह 2004 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी. आज भी जब मोहब्बत और रिश्तों की बात होती है, तो इस फिल्म का नाम सबसे ऊपर आता है. बॉक्स ऑफिस पर 94 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म एक बहुत बड़ी हिट रही थी. (फोटो साभार: IMDb)

कुछ कुछ होता है (1998): यह रानी मुखर्जी के करियर की वो फिल्म थी, जिसने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. आज के हिसाब से 91 करोड़ कम लग सकते हैं, लेकिन 1998 के दौर में यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी. उस साल इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की थी. अगर आज के हिसाब से इसकी तुलना करें, तो यह बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाएगी. (फोटो साभार: IMDb)

ता रा रम पम (2007): यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बच्चों और परिवारों के बीच जबरदस्त हिट रही थी. न्यूयॉर्क की लोकेशन और कार रेसिंग के बैकड्रॉप ने इसे एक फ्रेश लुक दिया, जिससे फिल्म ने विदेशों में भी कमाल की कमाई की. सैफ अली खान के साथ रानी की जोड़ी और फिल्म के इमोशनल गानों ने दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई, जिससे यह एक सफल वेंचर साबित हुई. इस मूवी ने 69 करोड़ की कमाई थी. (फोटो साभार: IMDb)

मर्दानी 2 (2019): रानी मुखर्जी की 2014 की हिट फिल्म के इस सीक्वल ने कमाई के मामले में अपनी पिछली फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया. फिल्म की सफलता ने यह साबित कर दिया कि शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत ब्रांड बन चुका है. रानी ने अकेले अपने दम पर इस फिल्म को हिट कराया, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा. इस मूवी ने 67 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

बंटी और बबली (2005): इस फिल्म ने उस दौर में युवाओं और खासकर लड़कियों के बीच फैशन का एक नया क्रेज शुरू कर दिया था. रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर आग लगा दी थी. कॉमिक टाइमिंग और ‘कजरारे’ जैसे ब्लॉकबस्टर गानों के दम पर यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनी. फिल्म की 63 करोड़ की जबरदस्त कमाई ने रानी को बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस की रेस में सबसे आगे खड़ा कर दिया था. (फोटो साभार: IMDb)
![]()










