लखनऊ/एबीएन न्यूज। रिसर्च डिज़ाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) में जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त हुए 02 अधिकारियों एवं 06 कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 30 जनवरी 2026 को आरडीएसओ परिसर में अपर महानिदेशक आरडीएसओ श्री क़ाज़ी मेराज अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल, समर्पण, निष्ठा और योगदान के लिए भावभीनी विदाई दी गई। प्रशासन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और सुखद सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सहित आरडीएसओ के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके सेवाकाल को प्रेरणादायी बताया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां सभी उपस्थितजनों ने तालियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
![]()











