Sharmila tagore first actress in bikini: आज की फिल्मों में एक्ट्रेस का बिकिनी पहनना बहुत ही कॉमन बात है, लेकिन 1960-70 के दशक में कोई हीरोइन बिकिनी पहनकर बोल्ड अंदाज में पहली बार नजर आए तो उसका चर्चा का विषय बनना लाजमी था. शर्मिला टैगोर एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने पहली बार ऑन-स्क्रीन बिकिनी पहन कर रातोंरात तहलका मचा दिया था. फिल्म थी एन ईवनिंग इन पेरिस (An evening in paris), जो 1967 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के एक गाने ‘आसमान से आया फरिश्ता’ गीत में शर्मिला टैगोर ने नीले रंग की वन पीस बिकिनी पहनी थी, जिसे तब के जमाने में एक बेहद ही बोल्ड कदम बताया गया था. इस गाने को देखकर जनता तो हैरान थी ही, संसद भवन तक में हंगामा मच गया था. इस गाने के बाद शर्मिला जी हिंदी फिल्म में बिकिनी पहनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई थीं. खबरों के अनुसार, गाने से पहले उन्होंने फिल्मफेयर पत्रिका के लिए 1966 में बिकिनी में फोटोशूट भी करवाया था. इस बोल्ड फोटो सूट से भी काफी बवाल मचा था. हालांकि, शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोरा का ये गाना सुपरहिट था.
![]()











