Kumbh Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय कुंभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कुंभ राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
कुंभ साप्ताहिक राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के साथ होगी. इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को अपने समय का सदुपयोग करते कामकाज के प्रति जागरूक रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी.
इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें अन्यथा वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ कर आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश रच सकते हैं. सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभता और लाभ लिए रहेगा. इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में एक बार फिर कारोबार डगमगा सकता है.
इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी. यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो वह लंबा खिंच सकता है. मनचाहे फैसला के लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ेगा. घरेलू महिलाओं की धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में श्रद्धा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कार्यभार बढ़ सकता है.
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए. यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो भावना में बहकर कोई भी गलत निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है.
कुंभ राशि के लिए उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Makar Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों की परीक्षा, मकर राशि वाले संभलकर चलें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.










