Last Updated:
प्रीति जिंटा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘डिंपल गर्ल’ आज भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन 90 के दशक में एक्ट्रेस पर्दे पर राज किया करती थीं. अपने अभिनय के साथ ही प्रीति जिंटा ने अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों को अपना कायल बना लिया था. आज प्रीति के जन्मदिन पर उनकी 8 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने पर्दे पर धांसू कमाई की थी.
नैना कैथरीन कपूर – कल हो ना हो (2003): नैना के किरदार में प्रीति ने एक परेशान युवती से जिंदगी को प्यार करने वाली महिला का सफर दिखाया था. करण जौहर की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के लिए प्रीति जिंटा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेसस अवॉर्ड मिला था.

जारा हयात खान – वीर-जारा (2004): बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्मों का जिक्र होने से सबसे पहले जहन में वीर-जारा का नाम आता है. इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री किसी मैजिक से कम नहीं थी. दोनों शानदार अभिनय किया था.

रोमिला दत्ता – लक्ष्य (2004): असल जिंदगी की पत्रकार बरखा दत्त से प्रेरित इस किरदार में प्रीति ने करगिल युद्ध कवर करने वाली जुझारू टीवी रिपोर्टर का रोल निभाया. उनका शॉर्ट हेयर लुक और मजबूत व्यक्तित्व उस दौर की युवतियों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट बन गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अंबर मल्होत्रा – सलाम नमस्ते (2005): ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक बेबाक आरजे के किरदार में प्रीति ने लिव-इन रिलेशनशिप और अनप्लान्ड प्रेग्नेंसी जैसे बोल्ड विषयों को एक्सप्लोर किया. यह उनका सबसे मॉडर्न और रिलेटेबल किरदार माना जाता है.

शालिनी – दिल चाहता है (2001): आमिर खान के किरदार की प्रेमिका के रूप में प्रीति ने फिल्म में प्रीति जिंटा ने शानदार रोल अदा किया था. वो आमिर खान के अपोजिट नजर आई थीं. दिल चाहता है ब्लॉकबस्टर थी.

रीत ओबेरॉय – संघर्ष (1999): अपने सबसे इंटेंस किरदारों में से एक में प्रीति ने एक संवेदनशील लेकिन बहादुर सीबीआई अफसर का रोल निभाया, जो सीरियल किलर की तलाश में है. अशुतोष राणा के साथ उनके सीन आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे डरावने सीन माने जाते हैं.

मधुबाला – चोरी चोरी चुपके चुपके (2001): इसमें प्रीति ने एक तेज-तर्रार, सड़कछाप सेक्स वर्कर का किरदार निभाया, जो सरोगेट मां बनती है. उन्होंने किरदार की शुरुआती बेबाकी और भावनात्मक बदलाव को बखूबी संतुलित किया.

निशा मल्होत्रा – कोई… मिल गया (2003): रोहित (ऋतिक रोशन) की संवेदनशील दोस्त के रूप में प्रीति भारत की पहली सफल साइंस-फिक्शन फिल्म का अहम हिस्सा थीं. ऋतिक के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की खासियत रही. फिल्म ब्लॉकबस्टर थी.
![]()










