Last Updated:
फिल्मों एक्टर अपने किरदार में खुद को ढलने के लिए अपनी जी जान लगा देते हैं. कुछ तो पर्दे पर अपने किरदारों के साथ ऐसा न्याय करते हैं कि दर्शकों के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर ये रोल उन्होंने निभाया कैसे होगा. इसकी सबसे बड़ी मिसाल है, बॉलीवुड के हैंडसम हंक स्टार रंदीप हुड्डा.एक फिल्म के लिए उन्होंने अपना 30 किलो से ज्यादा वजन घटाया, बल्कि अपनी सेहत तक दांव पर लगा दी थी.
<br />नई दिल्ली. फिल्मी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान रखते हैं. लेकिन कई बार अपने किरदारों की वजह से उन्हें अपनी फिटनेस के साथ भी खिलवाड़ करना पड़ता है. साल 2016 में तो एक सुपरस्टार ने अपना इतना वजन बढ़ा लिया था कि लोगों ने के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया था कि क्या ये वही है. वहीं कुछ तो सेट पर बेहोश तक हो चुके हैं.

बॉलीवुड ही नहीं, साउथ के भी कलाकार ऐसे हैं, जो अपने किरदार के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं. साउथ इंडस्ट्री में अभिनेता विक्रम को इसी वजह से जाना जाता है.उन्होंने फिल्म आई में अपने किरदार से लोगों के होश उड़ा दिए थे. फिल्म में उन्होंने अपना वजन इतना घटा लिया था कि पहचानना तक मुश्किल हो गया था. ऐसा ही रोल रणदीप हुड्डा ने भी निभाया था.

रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर साल 2016 और 2024 की दो तस्वीरें शेयर कीं थी, जिनमें उनका लुक बिल्कुल अलग नजर आया. उन्होंने बताया था कि 2016 में उन्होंने फिल्म दो लफ्जों की कहानी में एक पूर्व बॉक्सर और मार्शल आर्ट एक्सपर्ट का रोल निभाया था. इस रोल के लिए उन्होंने अपने बॉर्डी पर जमकर मेहनत की. उसी साल उनकी फिल्म सरबजीत भी आई थी, जिसमें उन्होंने जेल में बंद कैदी की भूमिका अदा की थी. उस रोल के लिए उन्होंने अपनी जी जान लगा दी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इन फिल्मों के लिए रणदीप हुड्डा ने तकरीबन 28 किलो वजन घटाया और अपनी मसल्स के लिए भी काफी हार्ड वर्क किया था. इन फिल्मों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग उनके मुरीद हो गए थे. उन्होंने इस रोल में खुद को ढालने के लिए बेहद सख्त डाइट फॉलो की थी. कई दिनों तक वह सिर्फ पानी और कॉफी पर ही जिंदा रहे थे.

इसके बाद 2024 में रणदीप हुड्डा ने फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में सावरकर की भूमिका अदा की. इस किरदार में भी उन्होंने खुद को ऐसा ढाला कि लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया था. इसके अलावा सरबजीत में तो उन्होंने खुद को लगभग कंकाल जैसा बना लिया था. शूटिंग शुरू होने से पहले उनका वजन करीब 92 किलो था, जो फिल्म खत्म होते-होते घटकर सिर्फ 60 किलो रह गया.

साल 2024 में दिए अपने एक इंटरव्यू में रनदीप ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि करीब डेढ़ साल तक उनका वजन अपनी जगह पर नहीं आ पाया था. उनकी सारी मसल स्ट्रेंथ खत्म हो चुकी थी. उन्हें चलने में भी दिक्कत होने लगी थी. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक प्रोपर डाइट न लेने का असर शरीर पर पड़ता है.

उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि इस रोल का उन पर बहुत असर पड़ा था.इस रोल की शूटिंग के दौरान वे कई बार बेहोश हो गए थे. एक बार घुड़सवारी करते वक्त भी वे अचानक बेहोश हो गए, जिससे उनके घुटने में चोट लग गई थी.

बता दें कि रणदीप रणदीप हुड्डा की इतने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर उनकी सेहत पर कई बार लोगों ने सवाल भी उठाए हैं. लेकिन फैंस का मानना है कि ये सब सिनेमा के लिए उनका जुनून और उनकी डेडिकेशन दिखाता है.
![]()










