अरिजीत सिंह ने पिछले हफ्ते प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर फैंस को करारा झटका दिया. ये खबर सामने आते ही फैंस का दिल टूट गया. हर कोई बस यही ख्वाहिश किए बैठा है कि कैसे भी अरिजीत सिंह अपना संन्यास वापस ले लें. इस बीच सिंगर का एक गाना है जो फैंस के दिलों को सुकून दे रहा है. 11 साल पुराना सिंगर का गाना खामोशियां आज भी काफी पॉपुलर है. अली फजल, सपना पब्बी औऱ गुरमीत चौधरी की फिल्म खामोशियां का टाइटल ट्रैक जबरदस्त हिट था.
![]()










