Last Updated:
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है. लेकिन इन्हीं चर्चाओं के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. एयरपोर्ट पर रश्मिका का पैपराजी को दिए रिएक्शन से सोशल मीडिया पर शादी के खबर की सच होने की हवाएं तेज हो गई हैं. रश्मिका के इस रिएक्शन को लोग उनकी शादी से जुड़ा बड़ा इशारा मान रहे हैं.
एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट
नई दिल्ली. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. ये इस वक्त सोशल मीडिया का सबसे हॉट टॉपिक है. हर तरफ दोनों की शादी को लेकर बज बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 2 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब एक वीडियो के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि एक्ट्रेस ने इशारों-इशारों में अपनी शादी की तारीख कन्फर्म कर दी है.
शादी को लेकर लगाए जा रहे कयास
हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय इसी महीने 26 फरवरी को शादी कर सकते हैं. सामने आ रही खबरों के मुताबिक दोनों की शादी की तारीफ 9 फरवरी भी बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि दोनों उदयपुर के एक खूबसूरत हेरिटेज पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाएंगे. लेकिन रश्मिका और विजय दोनों की ही तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आया है.
View this post on Instagram
![]()










