विनोद खन्ना ने साल 1978 में आई फिल्म ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ में अहम रोल निभाया था. फिल्म में लीड रोल में आशा पारेख और नूतन नजर आई थीं. इस फिल्म की कहानी तो पसंद की गई थी, साथ ही फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. इस फिल्म में होली पर फिल्माया एक गाना ‘ये खिड़की जो बंद रहती है’ भी काफी पसंद किया गया था. इस गान में विनोद खन्ना अपनी माशूका के घर के बाहर घोड़े पर सवार खड़े रहते हैं और होली पर उसे रंग लगाने की ठान लेते हैं. लेकिन वो सामने खिड़की में खड़ी टुकुर टुकुर देखती रहती हैं. इस गाने को आज भी लोग पसंद करते हैं. आज भी लोग पड़ोस में रहने वाली माशूका के लिए ये गाना गाते है. गाने को आवाज मोहम्मद रफी ने दी है. 48 साल बाद भी इस गाने का खुमार कम नहीं हुआ है.
![]()











