Last Updated:
Taapsee Pannu Assi Trailer Out: तापसी पन्नू की मच अवटेड फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर काफी इंटेंस और हार्ड हिटिंग हैं. कोर्ट रूम ड्रामा में तापसी एक वकील के किरदार में हैं, जो एक रेप विक्टिम का केस लड़ती हैं.
अस्सी के एक सीन में तापसी पन्नू और कनु कुसरुति. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
मुंबई. तापसी पन्नू, जीशान अय्युब, कनी कुसरुति, मनोज पाहवा समते कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने भरी फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया. रोज़ाना की बलात्कार की खबरों से इंस्पायर यह फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें तापसी एक वकील के किरदार में हैं. ट्रेलर की शुरुआत में फिल्म के टाइटल को इंट्रोड्यूस करवाया जाता है. तापसी का किरदार कोर्ट में कहता है, “हर 80 बलात्कार होते हैं, जिसमें 76 दर्ज ही नहीं हो पाते हैं.” फिर फिल्म में जीशान और कनु के भी बहुत हल्का रोमांटिक पल दिखाया जाता है.
कनु के किरदार के साथ रेप होता है. बलात्कार के बाद उसे एक रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया जाता है. पुलिस मामले की जांच में जुटती हैं. तापसी का किरदार इस केस की लड़ता है. रेवती कोर्ट की जज के रोल में हैं. कोर्ट रूम ड्रामा में बलात्कार पीड़िता और उसके फैमिली को संघर्ष को दिखाया गया है. वकीलों की दलीलें आपको खामोश करती हैं.
‘अस्सी’ का 2.52 मिनट का ट्रेलर काफी इंटेंस है. हालांकि काफी तेज भागता है. फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. वह इसके को-राइटर और को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म में कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा भी हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
![]()










