Last Updated:
Nayanthara X Trisha Krishnan Net Worth: दक्षिण भारतीय सिनेमा की दुनिया में दो नाम ऐसे हैं जो न सिर्फ स्क्रीन पर चमकते हैं, बल्कि अपनी मेहनत, प्रतिभा और व्यावसायिक समझ से एक साम्राज्य खड़ा कर चुके हैं. तृषा कृष्णन और नयनतारा की जिंदगी की कहानी संघर्ष, सफलता और करोड़ों इनकम की मिसाल है. यह स्टोरी उनकी करियर की ऊंचाइयों, बिजनेस और नेटवर्थ की इंटरेस्टिंग जर्नी पर बेस्ड है.
तृष्णा कृष्णनन और नयनतारा की जर्नी की कभी-कभी एक समान रास्ते पर नजर आती है, तो कभी अलग-अलग दिशाओं में जाती दिखाई देती है. हाल में दोनों ने एक्ट्रेस को वेकेशन पर देखा गया. दोनों ज्वाइंट पोस्ट में सी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की. यह तस्वीरें वायरल हुईं. लोगों ने कहा कि दोनों की दुश्मनी खत्म हो गई है. हालांकि, दोनों एक्ट्रेस के बारे में ऐसा नहीं मानती. यहां हम आपको दोनों एक्ट्रेस के बारे में बात रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

तृषा कृष्णन 4 मई 1983 को चेन्नई में जन्मीं. एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनकी मां उमा कृष्णन एक हाउस वाइफ थीं, जबकि पिता कृष्णन एक होटल मैनेजर. तृषा की स्कूलिंग सैक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल में हुई, और उन्होंने एथिराज कॉलेज फॉर वुमन से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की डिग्री ली. लेकिन कॉलेज के दिनों में ही मॉडलिंग की दुनिया ने उन्हें अट्रैक्ट किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

तृषा कृष्णन ने कई प्रिंट और टीवी विज्ञापनों में काम किया. उन्होंने 1999 में मिस मद्रास का खिताब जीता. यहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ. 1999 में ‘जोड़ी’ में एक छोटा सा रोल मिला, लेकिन असली डेब्यू 2002 में ‘मौनम पेसियाधे’ से हुआ. उसके बाद ‘सामी’ (2003), ‘घिल्ली’ (2004), ‘वरशम’ (2004) जैसी हिट्स ने उन्हें स्टार बना दिया. तृषा मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु सिनेमा में एक्टिव रहीं, लेकिन मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी हाथ आजमाया. ‘खट्टा मीठा’ (2010) में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

तृषा कृष्णन ने ‘पोन्नियिन सेलवन’ और ’96’ जैसी फिल्मों में वर्सेटाइल एक्टिंग दिखाई. दो दशकों से ज्यादा के करियर में तृषा ने 50 से ज्याद फिल्में कीं, और वे दक्षिण भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. वे प्रति फिल्म 3-5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. लेकिन तृषा की सफलता सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं. वे ब्रांड एंडोर्समेंट्स से सालाना 9 करोड़ रुपए कमाती हैं. कोई बड़ी प्रोडक्शन कंपनी तो नहीं, लेकिन उनकी बिजनेस समझ उन्हें निवेशों में आगे रखती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

तृषा कृष्णन का कहना है कि उन्होंनेहमेशा एक्टिंग पर फोकस किया, लेकिन ब्रांड्स से अच्छी कमाई की. तृषा की कोई बड़ी कंपनी नहीं, लेकिन वे रियल एस्टेट में निवेश करती हैं. चेन्नई और हैदराबाद में लग्जरी हाउसेज हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है. उनकी कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज एस क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, रेंज रोवर इवोक शामिल हैं. जीक्यू इंडिया के मुताबिक, तृषा की नेट वर्थ लगभग 85 करोड़ रुपए है, जो मुख्य रूप से फिल्मों, एंडोर्समेंट्स और निवेशों से आती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

बात करें नयनतारा की तो उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है. उनका जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरु में हुआ. उनके पिता कुरियन कोडियाट्टू इंडियन एयर फोर्स में थे, इसलिए परिवार कई शहरों में रहा. नयनतारा ने तिरुवल्ला के मार थोमा कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में बीए किया. कॉलेज में ही मॉडलिंग शुरू की, और 2003 में मलयालम फिल्म ‘मनसिनक्कारे’ से डेब्यू किया. उसके बाद तमिल में ‘अय्या’ (2005) और तेलुगु में ‘लक्ष्मी’ (2006) ने उन्हें स्टारडम दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

नयनतारा को ‘लेडी सुपरस्टार’ का टाइटल मिला ‘अराम’ (2017) जैसी फीमेल-सेंट्रिक फिल्मों से. उन्होंने 75 से ज्यादा फिल्में कीं. साल 2023 में आई ‘जवान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है. नयनतारा प्रति फिल्म 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. नयनतारा एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं. नयनतारा ने साल 2021 में पति विग्नेश शिवन के साथ ‘राउडी पिक्चर्स’ नाम की प्रोडक्शन हाउस शुरू की. इस कंपनी ने ‘कूझंगल’ (2021), ‘नेट्रिकन्न’ (2021), ‘काथुवाकुला रेंडु काधल’ (2022) जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं, और इसकी वैल्यू 50 करोड़ रुपए है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

जीक्यू इंडिया के मुताबिक, नयनतारा ने कई अन्य वेंचर्स में निवेश किया. ‘फेमी9’ एक सैनिटरी नैपकिन ब्रांड है, जो महिलाओं की हेल्थ पर फोकस करता है. ‘9स्किन’ उनका स्किनकेयर ब्रांड है, जो नैचुरल प्रोडक्ट्स ऑफर करता है. ‘द लिप बाल्म कंपनी’ में उन्होंने 10 करोड़ निवेश किया. चेन्नई में एक स्नैक और टी चेन में हिस्सेदारी, और यूएई में 100 करोड़ का ऑयल बिजनेस. नयनतारा की नेट वर्थ 200 करोड़ रुपए है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

नयनतारा के पास चार- चेन्नई में घर, हैदराबाद में 30-30 करोड़ के दो अपार्टमेंट्स, मुंबई में सिनेमा हॉल, पूल, जिम के साथ 4बीएचके फ्लैट और दुबई में घर है. उनकी कार कलेक्शन में 1.76 करोड़ की लग्जरी कार, 1 करोड़ की एसयूवी शामिल हैं. सबसे खास है 50 करोड़ का प्राइवेट जेट, जिससे वे ट्रैवल करती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
![]()











