Last Updated:
2025 Biggest Flop Film: 2025 की वो फिल्म जिसे ट्रेड एनालिस्ट्स ने इसे सीधे ‘महाफ्लॉप’ और ‘डिजास्टर’ करार दिया. फिल्म ने अपनी लागत का 97 प्रतिशत नुकसान झेला और एक हफ्ते के अंदर ही सिनेमाघरों से उतर गई. यह फिल्म साल की हिट्स के बीच एक कड़वी याद बनकर उभरी, जिसने साबित कर दिया कि दर्शकों का दिल जीतने के लिए सिर्फ स्टार पावर नहीं, दमदार कहानी और जुड़ाव भी उतना ही जरूरी होता है. जानते हैं कौन सी है ये फिल्म…
नई दिल्ली. साल 2025 बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए कई मायनों में यादगार रहा, जब बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े और कई रोमांटिक व एक्शन ड्रामाओं ने ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया. दर्शकों ने दिल खोलकर सिनेमाघरों का रुख किया और कई फिल्मों ने उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई कर इंडस्ट्री में नई ऊर्जा भर दी. लेकिन इसी चमक-दमक के बीच एक ऐसी फिल्म भी आई, जिसने रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा बटोरी, मगर पर्दे पर आते ही बुरी तरह लड़खड़ा गई. बढ़िया बजट, शानदार विजुअल्स और एक बड़े सुपरस्टार की मौजूदगी भी इसे डूबने से नहीं बचा सकी. हालत यह रही कि फिल्म अपने कुल बजट का 10 प्रतिशत भी नहीं कमा पाई. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने 70 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च कर दी, लेकिन बदले में ये मेगा बजट फिल्म 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई और हैरानी की बात तो ये है कि 6 ही दिन में इसे सिनेमाघर से उतार भी दिया गया. ये फिल्म है ‘वृषभ’, जिसमें मोहनलाल जैसे सुपरस्टार लीड रोल में थे. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

मलयालम भाषा की ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को मलयालम सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेट्क्स में गिना जा रहा था, जिसने मेकर्स को काफी निराश किया. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘L2: एम्पुरान’ की जबरदस्त सफलता के बाद मोहनलाल की ये फिल्म आ रही थी, ऐसे में न सिर्फ मेकर्स या अभिनेता को बल्कि दर्शकों को भी इससे खासी उम्मीदें थीं. लेकिन, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया. फाइल फोटो.

पहले दिन ‘वृषभ’ बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 लाख का ही कलेक्शन कर पाई और विदेशों में भी इसे कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. दूसरे दिन फिल्म की कमाई और गिर गई और फिर वीकेंड पर भी ये कोई कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म रिलीज के 6 दिन में सिर्फ 2.20 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

फिल्म वर्ल्डवाइड 2.20 करोड़ का कलेक्शन कर पाई, जो इसके बजट से 97 फीसदी कम था. फिल्म का घाटा देखने के बाद पहले मंडे के बाद ही इसे सिनेमाघरों से हटा दिया गया यानी 1 हफ्ता भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं टिक पाई. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

फिल्म की कहानी नंदा किशोर ने लिखी थी और उन्होंने ही निर्देशन की कमान भी संभाली थी. फिल्म में मोहनलाल डबल रोल में हैं. दो अलग-अलग समय की कहानी कहती इस फिल्म में एक मध्यकालीन राजा और आधुनिक जमाने के बिजनेसमैन की कहानी है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
![]()











