Last Updated:
प्रतीक बब्बर ने पिछले साल 14 फरवरी को प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी की थी. उन्होंने अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर सादगी से शादी की जिसमें अपने पिता राज बब्बर को भी नहीं बुलाया. अब इस बारे में बात करते हुए प्रतीक कहते हैं कि लोगों को सच नहीं पता है, लेकिन एक दिन सच सामने आएगा.
Algorithmically enhanced image
शादी के बाद प्रतीक और प्रिया को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. कई लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर एक बेटे ने अपने पिता को इस अहम मौके पर क्यों नहीं बुलाया. लगभग एक साल बाद अब इस पूरे मामले पर कपल ने खुलकर बात की है. हाल ही में मिस मालिनी के साथ इंटरव्यू में प्रतीक और प्रिया ने बताया कि यह फैसला हल्के में नहीं लिया गया था, बल्कि इसके पीछे उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें हर कोई नहीं जानता.
प्रिया बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी
प्रिया बनर्जी ने ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर ट्रोल करना लोगों के लिए एक आदत बन चुका है और वह इस तरह की नकारात्मकता पर ध्यान नहीं देतीं. उन्होंने साफ कहा कि वे अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेती हैं और बाहरी राय से प्रभावित नहीं होतीं.
प्रतीक बब्बर बोले- सच सामने आएगा
वहीं प्रतीक बब्बर कहते हैं कि सिर्फ इंडस्ट्री के कुछ लोगों को सच पता है, लेकिन इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों और बाहरवाले सच से वाकिफ नहीं हैं. उन्हें नहीं पता कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है. प्रतीक ने मिस मलिनी से कहा, ‘एक दिन, हर कोई सच्चाई जान पाएगा. चाहे वो किसी कहानी में हो, किताब में, इंटरव्यू में या फिल्म में’.
मुश्किलों से गुजरा कपल
प्रिया ने आगे बताया कि इस पूरे अनुभव ने उन्हें और प्रतीक को एक कपल के तौर पर और भी मजबूत बना दिया है. उनके अनुसार, शादी से पहले ही जिंदगी ने उन दोनों की कई परीक्षाएं ली थीं. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में उन्होंने कभी घबराकर यह नहीं सोचा कि आगे क्या होगा, बल्कि हमेशा एक-दूसरे की तरफ देखा और साथ खड़े रहे.
प्रिया ने कहा, ‘शादी से पहले ही जिंदगी ने हमें परखा था कि हम साथ टिक पाएंगे या नहीं. हर चुनौती में हमने एक टीम की तरह काम किया’. इस पूरे अनुभव ने न सिर्फ उनके रिश्ते को मजबूती दी और एक कपल के तौर पर उन्हें और करीब लाया.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()











