Last Updated:
वरिष्ठ नेपाली अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. शुक्रवार सुबह काठमांडू के नॉरविक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें बेहोशी की हालत में लाया गया था और सुबह 7:44 बजे ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत के बाद नेपाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में मातम छा गया है.
एक्टर का निधन
नई दिल्ली. दिग्गज नेपाली अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने से नेपाली सिनेमा ने एक ऐसा स्तंभ खो दिया है, जिसक कमी हमेशा खलेगी. शुक्रवार सुबह काठमांडू के नॉरविक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया गया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया.
अस्पताल के चेयरपर्सन राजेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, सुबह 7:44 बजे ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट को उनकी मौत की संभावित वजह माना जा रहा है. इस खबर के सामने आते ही नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.
डूब गया नेपाली सिनेमा का सूरज
सुनील थापा सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि नेपाली सिनेमा की आत्मा थे. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए, जो आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित हैं. उनकी अदाकारी में गहराई, सच्चाई और सामाजिक संवेदना साफ झलकती थी. वे ऐसे कलाकार थे, जो पर्दे पर किरदार नहीं निभाते थे, बल्कि उसे जीते थे.
सुनील थापा बॉलीवुड के भी जाना-माना नाम थे. दिग्गज एक्टर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ मैरी कॉम में काम किया था. इस फिल्म में वो प्रियंका चोपड़ा के कोच के रोल में दिखे थे. फिल्मों के अलावा, सुनील थापा अपने विनम्र स्वभाव और बौद्धिक सोच के लिए भी जाने जाते थे. युवा कलाकार उन्हें गुरु की तरह मानते थे और उनसे सीख लेने की कोशिश करते थे. उन्होंने नेपाली सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()










