Last Updated:
जयदीप अहलावत आज हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाई है. हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने थिएटर, छोटे रोल्स और लंबा संघर्ष देखा. ‘पाताल लोक’ में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.
जयदीप की खासियत है उनके किरदारों में उतर जाना फिर चाहे वो नेगेटिव रोल हो या आम आदमी का. बिना किसी स्टारडम या शोर-शराबे के, उन्होंने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में मजबूत जगह बनाई है. थिएटर से करियर की शुरुआत करने वाले जयदीप अहलावत आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो चलिए उनके बर्थडे पर उनके बेहतरीन किरदारों को नजदीक से जानते हैं.

जयदीप अहलावत के करियर की बात हो रही है तो सबसे पहले अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का जिक्र होना लाजमी है.हाथी राम चौधरी के किरदार में अपने करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की है. दिल्ली के एक थके-हारे और निराश पुलिसवाले के रूप में, जब उन्हें एक हाई-प्रोफाइल केस मिलता है, तो उनका अपराध की दुनिया में उतरना हिम्मत, संवेदनशीलता और बदलाव की मिसाल बन जाता है.

‘जाने जान’ -इसमें वह नरेन का किरदार निभाते हैं, जो एक सामाजिक रूप से अजीब और अकेला मैथेमेटिशियन है. उनकी खामोश, गंभीर मौजूदगी और शारीरिक बदलाव ने उन्हें फिल्म की जान बना दिया है, जिससे वे अपने अनुभवी सह-कलाकारों पर भी भारी पड़ते हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पाताल लोक में जयदीप अहलावत ने जहां एक्शन और कड़क पुलिसवाले के रोल में धाक जमाई. वहीं नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘थ्री ऑफ अस’ में शेफाली शाह के साथ वो एक ऐसे रोल में दिखे जो अपने नरम रुख से लोगों का दिल जीत लेता है.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में सोलंकी के रूप में जयदीप अहलावत एक बदले की आग में जलते हरियाणवी नेता बने हैं. उनका किरदार डरावना होने के साथ-साथ मजाकिया भी है. उन्होंने आयुष्मान खुराना के लिए एक दमदार विलेन का रोल निभाया है. आमने-सामने के सीन में उनकी मौजूदगी वाकई जबरदस्त है.

महाराज -जयदीप अहलावत इसमें 19वीं सदी के एक ताकतवर और भ्रष्ट धर्मगुरु की भूमिका निभाते हैं. वे जदुनाथ महाराज के किरदार में दिव्यता और भ्रष्टता का खौफनाक मेल दिखाते हैं. जुनैद खान की डेब्यू फिल्म में जयदीप अपने दमदार रोल से सारी लाइमलाइट लूट ले गए थे. नेटफ्लिक्स की इस फिल्म की हर तरफ खूब तारीफ हुई थी.

आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी में एक्टर सपोर्टिंग रोल में दिखे. कम स्क्रीनटाइम के बावजूद वो प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे. फिल्म अमेजन प्राइम पर है.

द ब्रोकन न्यूज -दीपंकर सान्याल के किरदार में अहलावत एक बेबाक पत्रकार की भूमिका निभाते हैं. वे पत्रकारिता के नैतिक दायरे की जटिलताओं को बखूबी दिखाते हैं. उनकी तेज-तर्रार और आक्रामक ऊर्जा न्यूज़रूम में साफ नजर आती है, जो एक ऐसे इंसान के अहंकार और महत्वाकांक्षा को दर्शाती है. ज़ी5 की द ब्रोकन न्यूज में जयदीप के अभिनय को खूब सराहा गया था.

अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में शाहिद खान के किरदार में अहलावत ने अपने करियर की नींव रखी थी. उन्होंने इस किरदार में एक कच्ची, असली ऊर्जा भरी, जिससे परिवार की पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली दुश्मनी की शुरुआत होती है.
![]()










