मिलानो कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 में डच स्पीड स्केटर जुट्टा लीरडैम ने महिलाओं की 1000 मीटर रेस में 1:12.31 का समय निकालते हुए नया ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। जैसे ही वह फिनिश लाइन पार कर गोल्ड की हकदार बनीं, स्टैंड में बैठे उनके मंगेतर जेक पॉल की आंखों से आंसू रुक नहीं पाए।

2 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल
– फोटो : Instagram
जेक पॉल हुए भावुक
29 वर्षीय बॉक्सर और सोशल मीडिया स्टार अपनी मां पाम और लीरडैम की मां मोनिक के साथ मुकाबला देख रहे थे। सिल्वर (बीजिंग 2022) से गोल्ड तक का सफर पूरा होते ही जेक फूट-फूटकर रोने लगे। यह पल दोनों लंबे समय से देख रहे थे।

3 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल
– फोटो : Instagram
मुश्किलों से बनी चैंपियन
लीरडैम के लिए यह सीजन आसान नहीं था। क्वालिफिकेशन के दौरान गिरने के बाद उन्हें चयन के लिए विशेष अनुमति की जरूरत पड़ी थी, लेकिन मिलान पहुंचकर उन्होंने मौका भुना और इतिहास रच दिया। उनकी टीममेट फेम्के कोक ने 1:12.59 के साथ सिल्वर, जबकि जापान की ताकागी मिहो ने ब्रॉन्ज जीता।
Jutta Leerdam, Jake Paul’s girlfriend, is an Olympic Champion
Jutta Leerdam has become an Olympic champion at the 2026 Winter Olympics in Italy
She won gold in speed skating and even set a new world record
The internet was shocked by the moment, Jake Paul was seen genuinely… pic.twitter.com/oyj2UDZN6v
— Lorenzo2K (@CryptoLorenzo2k) February 10, 2026

4 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल
– फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार
जेक पॉल ने रोते हुए अपना वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘मुझे तुम पर बहुत गर्व है जुट्टी लीरडैम।’ एक और वीडियो में उन्होंने लीरडैम को उठाया और लिखा, ‘हमने खेल इतिहास के सबसे खास पलों में से एक देखा। शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मुझे तुम पर कितना गर्व है।’
A post shared by Jutta Leerdam (@juttaleerdam)

5 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल
– फोटो : Instagram
उधर गोल्ड जीतने के बाद लीरडैम ने पोस्ट किया, ‘ओलंपिक चैंपियन 1000 मीटर!!!!!! मुझे यकीन नहीं हो रहा!!!’ इस पर जेक का जवाब था, ‘मैं अब भी रो रहा हूं।’
A post shared by Jutta Leerdam (@juttaleerdam)
![]()











