एटा रोड हाईवे पर 13 फरवरी सुबह 11 बजे गांव रतभानपुर के समीप सिकन्दराराऊ सिविल बार एसोसिएशन के सचिव बृषभान सिंह चौहान अपने गांव से बाइक पर सिकंदराराऊ आ रहे थे, तभी उन्हें पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पिपलगवां खटूआ निवासी 50 वर्षीय बृषभान सिंह चौहान पुत्र भद्रपाल सिंह चौहान गांव से सिकन्दराराऊ आ रहे थे। वह सिकंदराराऊ में वकालत करते थे। सिकन्दराराऊ में भी उनका आवास है। सुबह लगभग 11 बजे गांव रतिभान पुर के समीप एटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से उनको टक्कर मार दिया।
हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया। बता दें कि मृतक बृषभान सिंह चौहान अभी हाल ही के चुनाव में स्थानीय बार एसोसिएशन के निर्विरोध सचिव चुने गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश गौतम एडवोकेट, देवकांत कौशिक, मुरारी लाल शर्मा, डीके चौहान आदि पहुंच गए। अधिवक्ता की मौत के शोक में स्थानीय दोनों बार ने काम बंद रखने का एलान किया।











