Last Updated:
‘एक दिन’ का फर्स्ट पोस्टर वेलेंटाइन डे पर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. पोस्टर में साई पल्लवी और जुनैद खान की सादगी भरी केमिस्ट्री नजर आती है. यह रोमांटिक ड्रामा प्यार, सपनों और भावनाओं से जुड़ी एक खास मुलाकात की कहानी दिखाएगा. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. साई इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं.
‘एक दिन’ का पोस्टर जारी.
नई दिल्ली. आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. ये जुनैद खान की दूसरी रोमांटिक फिल्म है. आज वैलेंटाइन डे के मौके पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ का पोस्टर रिलीज किया. इस पोस्टर में जुनैद और साई पल्लवी के बीच जादुई केमिस्ट्री दिख रही है. पोस्टर में साई पल्लवी और जुनैद खान एक सुपरमार्केट के शांत से कोने में आमने-सामने बैठे नजर आते हैं. ये एक साधारण-सा पल, लेकिन भावनाओं से भरा हुआ. साई पल्लवी के हाथ में एक छोटा-सा मफिन है, जिस पर जलती मोमबत्ती इस मुलाकात को खास बना देती है.
फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के लिए आमिर खान और मंसूर खान कई साल बाद साथ काम कर रहे हैं. दोनों ने साथ में ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘अकेले हम अकेले तुम’ जैसी यादगार फिल्मों में नजर आई थी.
निर्देशक सुनील पांडे की यह फिल्म सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि उन भावनाओं की यात्रा बताई जा रही है, जो जिंदगी के एक दिन में सब कुछ बदल सकती हैं. कहानी में दो ऐसे लोगों की मुलाकात दिखाई जाएगी, जिनके सपने अलग हैं, रास्ते अलग हैं, लेकिन दिल प्यार के एहसास से जुड़े हैं.
बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं साई पल्लवी
जुनैद खन के साथ ‘एक दिन’ से साई पल्लवी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है.साउथ सिनेमा में अपनी सहज और नैचुरल एक्टिंग के लिए पहचानी जाने वाली साई को हिंदी दर्शकों के बीच देखने का उत्साह साफ नजर आ रहा है. वहीं जुनैद खान भी धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं. उनकी पिछली फिल्म महाराज में उनके काम को सराहना मिली थी.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
1 मई 2026 को रिलीज होने जा रही यह फिल्म समर सीजन में एक ताजगी भरी रोमांटिक कहानी लेकर आएगी—ऐसी कहानी, जो शायद यह याद दिलाए कि कभी-कभी पूरी जिंदगी बदलने के लिए सच में “बस एक दिन” ही काफी होता है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()










