Last Updated:
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में मुंबई मेट्रो के खंभे के गिरने पर अपनी राय जाहिर की है. उनका कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा है. उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा मानकों पर सवाल भी उठाया है.एक्ट्रेस ने सवाल किया है कि आप बुनियादी ढांचे के किस विचार का समर्थन करते हैं?
वायरल हो रहा दीया का पोस्ट
नई दिल्ली. मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो ब्रिज का हिस्सा गिरने के बाद शहर में सुरक्षा और विकास के मॉडल पर नई बहस शुरू हो गई है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल होने के बाद दिया मिर्जा ने लोगों से सवाल किया है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा है कि आखिर हम किस तरह के बुनियादी ढांचे का समर्थन कर रहे हैं .
दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर गंभीर मुद्दों पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं. अब उन्होंने हाल ही में मुंबई में मेट्रो ब्रिज का हिस्सा गिरने के बाद हुए दर्दनाक हादसे पर भी अपनी राय जाहिर की है. साथ ही एक्ट्रेस ने इस हादसे के बाद लोगों से सवाल भी किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है.
वायरल हो रहा दीया मिर्जा का पोस्ट
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इस घटना पर एक्स पर अपनी बात रखते हुए लोगों से कई सवाल किए हैं. उन्होंने कहा, ‘आप किस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर का सपोर्ट करते हैं. क्या ऐसे जो लोगों की जान ले, उनका दम घोंटे और उनकी सेहत व जिंदगी को नुकसान पहुंचाए. या फिर ऐसे जो जिंदगी को अहमियत दें, उनकी कद्र करे और लोगों की सुरक्षा को पहले रखे. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं. कुछ लोगों ने उनकी बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि जाहिर है हमें वही सिस्टम चाहिए जो लोगों की सुरक्षा के हित में हो. तो कुछ यूजर्स ने रोजमर्रा की भीड़भाड़ और भागदौड़ को भी लोगों के आत्मसम्मान और मानसिक सेहत के लिए हानिकारक बताया है.
What idea of infrastructure do you support?
One that kills, suffocates and destroys health and life?
Or
One that cares for and values life?
![]()











