Last Updated:
कीकू शारदा इन दिनों अपनी कॉमेडी से ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4’ के जरिए ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं. कीकू ने कॉमेडी शोज और एक्टिंग के जरिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है. इस पॉपुलैरिटी और सक्सेस को वह फैमिली के साथ एन्जॉय करते हैं. इसके लिए वह भगवान का आभार भी जताते हैं. उन्होंने राम लला के दर्शन किए और तस्वीरें शेयर की हैं.
कीकू शारदा सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं और सातवें आसमान पर हैं, लेकिन वह जमीन से भी जुड़े हुए हैं. भगवान में गहरी आस्था रखते हैं. फैमिली के साथ वक्त बिताते हैं. सोशल मीडिया पर रील्स बनाते हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट देते हैं. हाल में उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kikusharda)

कीकू शारदा की अयोध्या की इस आध्यात्मिक यात्रा में उनकी पत्नी प्रियंका शारदा भी रहीं. कीकू ने अयोध्या में रामलला, हनुमानगढ़ी के दर्शन और सरयू आरती के दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया और एक आस्था से भरा नोट भी शेयर किया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kikusharda)

कीकू शारदा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अयोध्या में राम मंदिर की हमारी यात्रा आस्था, भावनाओं और गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव की यात्रा थी. राम मंदिर की भव्यता ने हमें मंत्रमुग्ध कर दिया. इसकी बारीक नक्काशी और दिव्य आभा सदियों की भक्ति और विश्वास को दर्शाती है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kikusharda)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कीकू शारदा ने आगे लिखा, “राम लला के सामने खड़े होकर हमारे भीतर गहरी शांति थी, एक मौन प्रार्थना थी—कृतज्ञता, आशा और समर्पण की. वहां से हम पवित्र सीढ़ियां चढ़कर हनुमानगढ़ी पहुंचे. वहां की ऊर्जा शक्ति और सुरक्षा की थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kikusharda)

कीकू शारदा ने लिखा,”भगवान हनुमान का मंदिर शक्तिशाली होने के साथ-साथ सुकून देने वाला भी लगा, जैसे यह याद दिला रहा हो कि आस्था कोमल भी है और साहसी भी. ऊपर से अयोध्या का विहंगम दृश्य उस पल की शांति को और बढ़ा देता है.”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kikusharda)

कीकू ने आगे लिख, “शाम होते ही हम आरती के लिए सरयू घाट पहुंचे. टिमटिमाते दीये, लयबद्ध मंत्रोच्चार और पवित्र सरयू नदी पर पड़ती रोशनी की छटा एक अद्भुत दृश्य बना रही थी. यह मानो चलती-फिरती दिव्य कविता थी. हम लौटे तो दिल भरे हुए थे, मन हल्का था और आस्था और भी गहरी हो गई थी. जय श्री राम” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kikusharda)

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कीकू शारदा ने दर्शन के लिए पारंपरिक कुर्ता पयजामा चुना, जबकि उनकी प्रियंका शारदा शूट पयजामी में दिखीं. दोनों पूरी तरह से आस्था में डूबे हुए नजर आए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kikusharda)

कीकू शारदा और प्रियंका शारदा ने साल 2003 में शादी की थी. दोनों के दो बेटे आर्यन शारदा और शौर्य शारदा है. प्रियंका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर बेटों और पति के साथ वाली तस्वीरें शेयर करती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kikusharda)
![]()










