Last Updated:
शशि थरूर ने हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की. शशि ने प्रियंका से मुलाकात के दौरान की तस्वीरें शेयर की और एक्ट्रेस की अचीवमेंट्स की सराहना की. शशि ने लिखा कि प्रियंका ने भारत का दुनियाभर में नाम रोशन किया है. वहीं, प्रियंका ने भी शशि एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और खुद को उनकी स्पीच का फैन बताया.
शशि थरूर के साथ प्रियंका चोपड़ा पोज देते हुए. (फोटो साभारः एक्स @ShashiTharoor)
मुंबई. कांग्रेस सांसद शशि थरूर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में वार्षिक हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में मिले. इस कॉन्फ्रेंस में दोनों को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया था. करीब एक दशक बाद दोनों की मुलाकात हुई. शशि थरूर ने प्रियंका के साथ वाली कई तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने प्रियंका की ग्लोबल अचीवमेंट्स की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रियंका ने उस मंच पर भारत का नाम रोशन किया है, जहां भारतीयों को कम ही मौका मिलता है. प्रियंका ने भी उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और लिखा कि वह हमेशा से उनकी स्पीच आर्ट और उनके ‘क्लैपबैक’ की फैन रही हैं.
शशि थरूर ने एक्स पर प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “ प्रियंका चोपड़ा से करीब एक दशक बाद हार्वर्ड के बैकस्टेज में, उनके क्लोजिंग कीनोट से ठीक पहले मुलाकात हुई. देखना और सुनना अद्भुत था कि वह कितनी अच्छी तरह कर रही हैं!उन्होंने उस मंच पर भारत का नाम रोशन किया है, जहां भारतीयों को कम ही मौका मिलता है.”
![]()










