Last Updated:
‘बचपन का प्यार’ गोविंदा को लेकर पत्नी सुनीता आहूजा ने बड़ा बयान दिया है. अपने व्लॉग में सुनीता ने कहा कि अगर गोविंदा सुधर जाएं और उनके हिसाब से रहें तो वह उन्हें माफ करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस समय उन्हें तनाव नहीं, बल्कि साथ की जरूरत है. साथ ही तंज कसते हुए बोलीं, ‘इनकी संगत खराब है’ और इशारा किया कि गलत लोगों का असर रिश्ते पर पड़ा है.
गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले साल से सुर्खियों में है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते पर पिछले कई महीनों से चर्चा जारी है. अफेयर के आरोप, तलाक की अफवाहें और पब्लिक स्क्रूटनी के बीच सुनीता आहूजा ने अपनी यूट्यूब व्लॉग में खुलकर बात की है. हाल ही में जारी व्लॉग में उन्होंने गोविंदा को माफ करने की बात की लेकिन एक शर्त के साथ. सुनीता उस शर्ता का भी खुलासा किया है. इसके साथ उन्होंने मेनोपॉज के दौरान मिलने वाले सपोर्ट की जरूरत पर जोर दिया.
गोविंदा को माफ करने के लिए सुनीता ने रखी ये शर्त
व्लॉग में सुनीता ने कुछ जर्नलिस्ट्स को घर बुलाकर क्यू एंड ए (Q&A) सेशन किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या गोविंदा उनकी माफ करने वाली लिस्ट में हैं तो सुनीता ने कहा, ‘आप कभी नहीं जानते. वो मेरा बचपन का प्यार है. अगर वो सुधर जाएं और हमारे हिसाब से रहें, तो मैं माफ कर दूंगी. मुझे ये सब न्यूज में जो आ रहा है, वो नहीं सुनना है. ‘ उन्होंने आगे कहा, ‘इस उम्र में इतना सब सहना मुश्किल है. मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं. इस समय हर महिला को पति और बच्चों का सपोर्ट चाहिए, क्योंकि हमारा मन उतार-चढ़ाव वाला होता है. हमें प्यार चाहिए, स्ट्रेस नहीं.’
‘उनकी संगत खराब है, समझ नहीं रहे स्टारडम खत्म’
सुनीता ने गोविंदा के करियर में अपना सपोर्ट देने के बाद मिले रिटर्न पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी वजहें रही होंगी. लेकिन उम्र के बाद पति और बच्चे ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. जब पूछा गया कि क्या उन्होंने गोविंदा से कभी सीधे बात की, तो सुनीता बोलीं, ‘वो तो हंसके टाल देते हैं ना… उनका जवाब हमें समझ ही नहीं आता.’ उन्होंने बताया कि पहले सास का गोविंदा पर काफी प्रभाव था और वो उनसे डरते थे, लेकिन सास की मौत के बाद वो ज्यादा केयरफ्री हो गए हैं और किसी से नहीं डरते. सुनीता ने कहा- ‘इसकी संगत खराब है…जब तक मैं गोविंदा को मैनेज करती थी, उन्हें फूल की तरह रखती थी. अब नए मैनेजर आ गए हैं, लेकिन वो नहीं समझ रहे कि उनकी स्टारडम खत्म हो चुका है.’
पिछले साल साथ आकर अनबन को किया था खारिज
गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी, जो 3 दशकों से ज्यादा पुरानी है. उनके दो बच्चे हैं बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा. दिसंबर 2025 में सुनीता ने ईटाइम्स को बताया था कि 2025 मेरे लिए बहुत बुरा साल रहा क्योंकि गोविंदा के अफेयर की खबरें सुन रही हूं. लेकिन वो एक्ट्रेस नहीं है, क्योंकि एक्ट्रेसेस ऐसा नहीं करतीं. वो उसे प्यार नहीं करती, सिर्फ पैसा चाहती है.’ 2025 में तलाक की अफवाहें तेज हुईं, लेकिन गणेश चतुर्थी पर घर पर मीडिया से बात करते हुए दोनों ने इन्हें खारिज किया. अब सुनीता के इस ताजा बयान ने एक बार फिर इस जोड़ी के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
![]()










