पिपरी/सोनभद्र। थाना पिपरी परिक्षेत्र में स्थित इंडियन कॉफी हाउस रेणुकूट में इनर व्हील क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया गया। यह समारोह काफी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर क्लब के नए अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण किया। समारोह का संचालन ललिता जी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में हिंडाल्को संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख जसवीर सिंह जी की पत्नी सीमा सिंह जी एवं अल्युमुनियम प्लांट के हेड एन एन राय जी की धर्मपत्नी पूनम राय मौजूद रहीं। क्लब की सदस्याओं ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
पदाधिकारियों में हनी सोमानी को अध्यक्ष, उदिता बनर्जी को उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल को सचिव, ट्रेजरर ममता बंसल,आईएसओ गायत्री सिंह, एडिटर रश्मि पंवार जी को नियुक्त किया गया। अध्यक्षा हनी सोमानी ने अपने संबोधन में क्लब के पिछले वर्ष के कार्यों की सराहना की और आने वाले वर्ष में और अधिक सेवा कार्य करने का आह्वान किया। निवर्तमान अध्यक्ष विनीता बंसल ने अपनी कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें क्लब की सदस्यों ने नृत्य और गायन के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा।
मुख्य अतिथि एवं क्लब के सदस्यों द्वारा इंडियन कॉफी हाउस के 6 कर्मचारियों को छाता का वितरण किया गया। हनी सोमानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और क्लब के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। समारोह के दौरान अध्यक्ष हनी सोमानी जी के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर एक लेख लिखने का कंपटीशन रखा गया था। इसके विजेता भी घोषित किए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार प्रीति चौरसिया जी को मिला, द्वितीय पुरस्कार छाया मालवीय और तृतीय पुरस्कार अर्चना राठौर जी को मिला। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं डिनर के साथ सम्पन्न हुआ। रेणुकूट के समाजसेवियों और क्लब की सदस्यों की उपस्थिति ने इस समारोह को यादगार बना दिया।