04:08 AM, 03-Feb-2025
युवाओं से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
बसंत पंचमी के अमृत स्नान के मौके पर आध्यात्मिक गुरु और भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर भी प्रयागराज में मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘अमृत स्नान के अवसर पर बच्चों और बूढ़ों को शुरुआत में ही स्नान के लिए ले जाना चाहिए। श्रद्धालुओं को सभी का ध्यान रखना चाहिए। मैं युवाओं से भी आग्रह करता हूं कि वे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करें।’
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | #MahaKumbh2025 | Spiritual leader Devkinandan Thakur says, “…Today is the ‘Amrit snan’ on the occasion of Basant Panchami. I don’t think that such a large number of people would have ever come to Kumbh as this time…Children and old people… pic.twitter.com/DLXcXMgDaj
— ANI (@ANI) February 2, 2025
03:13 AM, 03-Feb-2025
संगम का हाल
संगम पर श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: A huge number of people gather at the Ghats of Triveni Sangam for the ‘Amrit Snan’ on the occasion of Basant Panchami. pic.twitter.com/51b7IbIv2W
— ANI (@ANI) February 2, 2025
03:10 AM, 03-Feb-2025
डुबकी लगाने के लिए नागा साधु तैयार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि हमने मेला प्रशासन के साथ बैठक की और वसंत पंचमी पर कम से कम 100 ट्रैक्टर त्रिवेणी संगम पर स्नान के लिए रवाना होंगे। हमारे साथ पांच से छह हजार नागा भी होंगे। प्रशासन ने संगम की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी है।
#WATCH | Prayagraj, UP | #MahaKumbh2025 | President of Akhil Bharatiya Akhada Parishad, Mahant Ravindra Puri says, “We had a meeting with the Mela administration and tomorrow at least 100 tractors will leave for the Triveni Sangam for snan… Five to six thousand Nagas will also… pic.twitter.com/IChnryWR9U
— ANI (@ANI) February 2, 2025
03:07 AM, 03-Feb-2025
श्रद्धालु पहुंच रहे प्रयागराज
आज वसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ 2025 के तीसरे अमृत स्नान से पहले श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचना जारी है।
#WATCH | UP: Devotees continue to arrive at Prayagraj ahead of the third Amrit Snan of #MahaKumbh2025, today- on the occasion of Basant Panchami.
Visuals from Prayagraj railway station pic.twitter.com/Rln8uYeLTF
— ANI (@ANI) February 2, 2025
03:05 AM, 03-Feb-2025
वसंत पंचमी पर अमृत काल के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग
वसंत पंचमी पर स्नान-दान के लिए कई शुभ योग बनेंगे, जो अपने आप में दुर्लभ हैं। रवि योग तीन फरवरी की रात 12 :52 से सुबह 07: 08 बजे तक रहेगा। इसके साथ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:24 से 06:16 बजे तक रहेगा। साथ ही अमृत काल रात 08 :24 से 09 : 53 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 :13 बजे से 12 :57 बजे तक रहेगा।
02:59 AM, 03-Feb-2025
Mahakumbh 2025 Live : वसंत पचमी पर आज तीसरा अमृत स्नान, श्रद्धालुओं का रेला तीर्थनगरी की ओर
महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान पर्व यानी वसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लोगों का रेला तीर्थनगरी प्रयागराज की ओर उमड़ रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। तीसरे अमृत स्नान के लिए आस्था का जन सागर भोर में ही उमड़ने लगा।