Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान के पाक महीने की शुरुआत होते ही रोजा रखने का सिलसिला भी जारी है. तीन अशरों में बंटे रमजान के महीने में पहला अशरा 10वें रोजे के साथ समाप्त हो जाएगा. मंगलवार 11 मार्च 2025 को रोजेदार रमजान महीने का दसवां रोजा रखेंगे. दसवें रोजे को रहमत का शामियाना और बरकत का आशियाना कहा जाता है.
रमजान के दौरान रोजा रखना न केवल आत्म संयम सिखाता है बल्कि समानता की भावना का मिसाल भी देता है. यह ऐसा समय होता है जब अमीर से लेकर गरीब इंसान तक अल्लाह की इबादत और इस्लाम के फर्ज के लिए पूरे दिन भूखे-प्यासे रहता है और नमाज, तिलावत, इबादत के जरिए अपने गुनाहों की माफी मांगता है.
रमजान का दसवां रोजा
रमजान ऐसा समय होता है जब दुनियाभर के मुसलमान रोजा रखते हैं. मंगलवार 11 मार्च 2025 को पहले अशरे का आखिरी और रमजान का दसवां रोजा रखा जाएगा. रोजा पूर्ण होने के लिए सहरी-इफ्तार का किया जाना बेहद जरूरी है. इफ्तार और सहरी के बिना रोजा पूरा नहीं हो सकता है. इसलिए रोजेदारों के लिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि सही समय पर सहरी और इफ्तार किया जाए.
अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार करने के समय में भी कुछ मिनट का अंतर हो जाता है, इसलिए यह जान लीजिए की 11 मार्च 2025 को आपके शहर में सहरी और इफ्तार का क्या समय रहेगा. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, कानपुर हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय (Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-
रमजान 11 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 11 March in India) |
शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
दिल्ली (Delhi) | सुबह 05:16 | शाम 06:30 |
मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:37 | शाम 06:48 |
हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:23 | शाम 06:34 |
कानपुर (Kanpur) | सुबह 05:05 | शाम 06:17 |
लखनऊ (Lucknow) | सुबह 05:02 | शाम 06:15 |
कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:34 | शाम 05:45 |
मेरठ (Meerut) | सुबह 05:14 | शाम 06:28 |
नोएडा (Noida) | सुबह 05:16 | शाम 06:29 |
जयपुर (Jaipur) | सुबह 05:23 | शाम 06:37 |
बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:34 | शाम 06:34 |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:37 | शाम 06:49 |
पटना (Patna) | सुबह 04:46 | शाम 05:58 |
रांची (Ranchi) | सुबह 04:46 | शाम 06:00 |
चेन्नई (Chennai) | सुबह 05:08 | शाम 06:20 |
ये भी पढ़ें: Laylatul Qadr: रमजान की आखिरी 10 रातें, ये क्या मैसेज देती हैं
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.