पुलिस ने महिला के घर भी जाकर जांच पड़ताल की। महिला के पति ने मरने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। ददौर गांव का शिवेंद्र दोहरे (21) मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बगिया में आम के पेड़ से लटका मिला।

2 of 6
महिला और युवक का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
महिला के गले पर रस्सी के निशान थे
करीब तीन घंटे बाद शिवेंद्र के घर से लगभग 50 मीटर दूर महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। यह गांव के अखिलेश दोहरे की पत्नी पूजा (30) का शव था, जो घर में संदिग्ध हालात में पड़ा था। पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की। महिला के गले पर रस्सी के निशान थे।

3 of 6
महिला और युवक का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
पति ने शिवेंद्र दोहरे पर हत्या का आरोप लगाया
हाथों पर भी अंगुलियां छपी थीं। सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने पति और बच्चों से पूछताछ की। पति ने शिवेंद्र दोहरे पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि युवक ने पूजा की हत्या कर फंदे से लटक गया।

4 of 6
महिला और युवक का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
शव का पोस्टमार्टम कराया
पुलिस ने महिला के शव का भी पोस्टमार्टम कराया है। उधर, युवक और महिला के बीच संबंधों की भी गांव में चर्चाएं हैं। हालांकि परिवार वाले इससे इन्कार कर रहे हैं। वहीं, एक साथ दो शव मिलने से इलाके में खलबली मची हुई है।

5 of 6
महिला और युवक का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
तीन बच्चों के साथ घर में रहती थी पूजा
अखिलेश दोहरे हरियाणा के भिवाड़ी में रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता है। घर में उसकी पत्नी पूजा (30), दो बेटियां साक्षी (07), लोकेश (05) और बेटा लोकेश (04) रहते हैं। अखिलेश ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे घर पर आया था। उस समय बैग बाहर के कमरे में रखकर गांव वालों के साथ बैठने चला गया था। करीब साढ़े नौ बजे वह आया तो अंदर के कमरे में पत्नी का शव पड़ा मिला था।